क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान मैच का रोमांच भी बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का आनंद कम नहीं कर पाया। शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली इस फिल्म ने शनिवार को शुक्रवार से भी बेहतर कारोबार किया और अपनी निर्माता कंपनी टी सीरीज की झोली लबालब कर दी। अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में शाहिद कपूर को पहले दिन ही जनता से ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली और शुक्रवार को इसने 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ये फिल्म शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई।
भारत-अफगानिस्तान मैच के रोमांच पर भारी पड़ी फिल्म 'कबीर सिंह', दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को इंग्लैंड में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का अफगानिस्तान से रोमांचक मुकाबला हुआ जिसके आखिरी ओवर में भारतीय टीम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की हैट्रिक की वजह से ये मैच जीत पाई। लेकिन, इस सांसें रोक देने वाले मुकाबले का भी कबीर सिंह की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म ने शनिवार को 22 करोड़ 71 लाख रुपए की कमाई की। कबीर सिंह का कुल कलेक्शन शुक्रवार और शनिवार की कमाई मिलाकर 42.92 लाख रुपए हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले वीकएंड में ही 70 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लेगी।
तापसी पन्नी और प्रभुदेवा का गेम ओवर
बॉक्स ऑफिस पर चल रही अन्य फिल्मों में तापसी पन्नू की सोलो फिल्म गेम ओवर पहले हफ्ते में सिर्फ तीन करोड़ 31 लाख रुपये ही कमा सकी। प्रभुदेवा और तमन्ना भाटिया की फिल्म खामोशी भी सुपरफ्लॉप रही, ये फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 65 लाख रुपये ही कमा सकी।
पंकज त्रिपाठी की फिल्म भी फ्लॉप
तमाम फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं में नजर आ चुके पंकज त्रिपाठी की मेन लीड वाली फिल्म किस्सेबाज को भी बॉक्स ऑफिस पर दर्शक नहीं मिले। राहुल बग्गा, एवलिन शर्मा और अनुप्रिया गोयनका स्टारर यह फिल्म पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13 लाख 89 हजार रुपये ही जुटा सकी। इस फिल्म के फ्लॉप होने से पंकज त्रिपाठी के हीरो बनने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगता है।
भारत के अब तक नहीं हुए 200 करोड़
सलमान खान की फिल्म भारत की दूसरे हफ्ते की कुल कमाई रही 23 करोड़ 64 लाख रुपए। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब भी 200 करोड़ रुपए नहीं कमा सकी है। पहले हफ्ते के नौ दिन और दूसरे हफ्ते के सात दिन मिलाकर फिल्म भारत का कुल कलेक्शन 195 करोड़ 83 लाख रुपए हो सका है। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म करीब डेढ़ हजार थिएटर्स में चलती रही।