फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं शाहिद कपूर, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 20 Apr 2022 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Apr 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor has rejected these superhit films, will be surprised to see the list
शाहिद कपूर की रिजेक्ट की हुईं फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से शाहिद तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने कर रहे हैं। शाहिद की पिछली फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। अपने फिल्मी करियर में शाहिद कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आज हम शाहिद की हिट फिल्मों की नहीं बल्कि उन फिल्मों की बात करेंगे जिसे शाहिद ने रिजेक्ट कर दिया था और आगे चलकर यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थीं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Shahid Kapoor has rejected these superhit films, will be surprised to see the list
बैंग-बैंग - फोटो : सोशल मीडिया
बैंग-बैंग

ऋतिक रोशन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके शानदार एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 181 करोड़ का बिजनेस किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन शाहिद ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में यह फिल्म ऋतिक के पास चली गई।

Shahid Kapoor has rejected these superhit films, will be surprised to see the list
रांझणा - फोटो : सोशल मीडिया
रांझणा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिनेता धनुष की रांझणा है। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि धनुष की बॉलीवुड में यह डेब्यू फिल्म पहले शाहिद कपूर के पास गई थी। हालांकि शाहिद ने किसी वजह से इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor has rejected these superhit films, will be surprised to see the list
रंग दे बसंती - फोटो : सोशल मीडिया
रंग दे बसंती

आमिर खान की यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म की चर्चा आज भी लोग करते हैं। इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ के रोल के लिए शाहिद पहली पसंद थे लेकिन उन्होंने यह फिल्म भी रिजेक्ट कर दी थी।

विज्ञापन
Shahid Kapoor has rejected these superhit films, will be surprised to see the list
रॉकस्टार  - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार 

रॉकस्टार रणबीर कपूर के करियर की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से रणबीर के करियर को नई उड़ान मिली थी। बताया जाता है कि यह फिल्म सबसे पहले शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने इस फिल्म की जगह जब वी मेट को चुना था। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed