सब्सक्राइब करें

शाहिद-करीना से सलमान-ऐश्वर्या तक, जब इन सितारों के ब्रेकअप ने फैंस को कर दिया हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 26 Feb 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor kareena kapoor to Salman Khan Aishwarya Rai these Bollywood Celebrity Breakups Surprised fans
शाहिद, करीना, ऐश्वर्या, सलमान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में पर्दे पर तो बहुत सी प्रेम कहानियां दिखाईं जाती हैं, लेकिन दर्शकों को वो प्रेम कहानियां बहुत पसंद आती हैं जो पर्दे के पीछे चलती रहती हैं। मनोरंजन जगत में अक्सर साथ काम करते करते सितारे एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और दर्शक उनकी प्रेम कहानी के गवाह बन जाते हैं। ऐसे ही फैंस को बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां देखने को मिली थीं। इन जोड़ियों को देखकर फैंस को लगता था कि उन्हें बहुत जल्द शादी की खुशखबरी भी मिलेगी, लेकिन किसी कारण से इन कपल्स का ब्रेकअप हो गया। इन सितारों की ब्रेकअप की खबरों ने सिर्फ इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि फैंस को भी करारा झटका दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था।

Trending Videos
Shahid Kapoor kareena kapoor to Salman Khan Aishwarya Rai these Bollywood Celebrity Breakups Surprised fans
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर - फोटो : Bollywood

रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड में एक वक्त ऐसा था जब रणबीर और दीपिका के प्यार के किस्से चर्चा में रहा करते थे। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया था। फैंस को सिर्फ उनकी ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन जोड़ी भी काफी पसंद आती थी। ऐसे में जब दीपिका और रणबीर के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं तो फैंस काफी झटका लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor kareena kapoor to Salman Khan Aishwarya Rai these Bollywood Celebrity Breakups Surprised fans
सलमान खान ऐश्वर्या राय

सलमान खान-ऐश्वर्या राय

सलमान खान बॉलीवुड के दबंग सितारे हैं जिनके अफेयर के किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान का दिल पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के लिए धड़कता था। ऐश और सलमान के प्रेम कहानी के किस्से खूब सुर्खियां बटोरते थे। यहां तक की फैंस को लगता था कि सलमान और ऐश शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। उस वक्त ऐश्वर्या ने सलमान पर हिंसा करने का आरोप लगाया था। उनका रिश्ता बहुत विवादों के बाद खत्म हुआ था।

Shahid Kapoor kareena kapoor to Salman Khan Aishwarya Rai these Bollywood Celebrity Breakups Surprised fans
john and bipasha

जॉन बिपाशा

आज जॉन प्रिया रुंचल के पति हैं तो बिपाशा भी करण सिंह ग्रोवर की पत्नी बन चुकी हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब जॉन बिपाशा बॉलीवुड के हॉट कपल में से एक माने जाते थे। जॉन और बिपाशा खुले तौर पर एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आते थे, लेकिन किसी कारण से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उनके ब्रेकअप ने फैंस को काफी हैरान किया था।

विज्ञापन
Shahid Kapoor kareena kapoor to Salman Khan Aishwarya Rai these Bollywood Celebrity Breakups Surprised fans
करीना कपूर, शाहिद कपूर - फोटो : Bollywood

शाहिद कपूर-करीना कपूर 

कभी शाहिद और करीना बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक माने जाते थे। दोनों खुले तौर पर लोगों के सामने अपने प्यार का इजहार कर चुके थे। शाहिद और करीना की जोड़ी फिल्मों में भी काफी पसंद की जाती थी। करीना कपूर को तो कई बार शाहिद के लिए प्यार जताते देखा गया था। हालांकि अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं थीं। फैंस को शाहिद करीना के अलग होने का काफी दुख हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed