फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्शकों को पसंद आ रहा शाहिद का गुस्से वाला प्यार, कबीर सिंह ने कुल इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Mon, 24 Jun 2019 02:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 24 Jun 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor Kiara advani Starrer Kabir Singh Box office collection
kabir singh - फोटो : social media

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह की जोरदार कमाई जारी है। पहले दिन ही फिल्म ने जहां 20.21 करोड़ रुपए की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की तो वहीं वीकेंड पर भी फिल्म का कलेक्शन ग्राफ अच्छा जा रहा है। बता दें कि ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म की कमाई ऐसे ही जारी रही तो जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

Shahid kapoor Kiara advani Starrer Kabir Singh Box office collection
kabir singh - फोटो : social media
शुक्रवार को कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 27.91 करोड़ रूपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70.83 करोड़ हो चुका है। 
Shahid kapoor Kiara advani Starrer Kabir Singh Box office collection
kabir singh - फोटो : social media
बता दें कि शाहिद की फिल्म इस साल (2019) की सबसे बड़ी नॉन हॉलिडे ओपनर बन गई है। फिल्म देशभर में कुल 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। कबीर सिंह ने अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल के ओपनिंग वीकेंड कलकेशन (62.40 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor Kiara advani Starrer Kabir Singh Box office collection
शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह ने शाहिद की फिल्म पद्मावत की ओपनिंग डे कमाई 19 करोड़ और इस साल आई गली बॉय की कमाई 19.40 करोड़ और टोटल धमाल की कमाई 16.50 करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
Shahid kapoor Kiara advani Starrer Kabir Singh Box office collection
shahid kapoor - फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। जिसका डायरेक्शन संदीप वांगा ने किया है। कबीर सिंह की बात करें तो फिल्म में शाहिद ने एक दिल टूटे आशिक का किरदार निभाया है। इसके साथ ही फिल्म में शाहिद नशे में धुत भी नजर आए हैं। शाहिद और कियारा की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed