फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंकज कपूर से तलाक पर बोलीं शाहिद कपूर की मां और कोरोना वॉरियर्स को आलिया ने दिया सरप्राइज, पांच खबरें

Tue, 19 May 2020 07:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 19 May 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Mother Talks About Her Divorce and Alia Bhatt Surprise To Health Workers entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के अभिनेता शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने शाहिद के पिता अभिनेता पंकज कपूर के साथ अपने तलाक पर इतने वर्षों बाद खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि उनका पंकज कपूर से अलग होने का कोई इरादा नहीं था। वह तो पंकज कपूर ही थे जो उन्हें छोड़ कर आगे बढ़ गए। उस समय शाहिद मात्र साढ़े तीन साल के थे।



शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने की अपने तलाक पर खुलकर बात, बोलीं- खुद अलग हो गए थे पंकज कपूर

 

Shahid Kapoor Mother Talks About Her Divorce and Alia Bhatt Surprise To Health Workers entertainment news
अशीष रॉय - फोटो : Social Media

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। इस वजह से वहां काम करने वाले कई कलाकार और क्रू को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा रहा है। बीते दिनों अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने आर्थिक तंगी के चलते ही आत्महत्या कर ली थी और अब 'ससुराल सिमर का' और 'कुछ रंग प्यार के' जैसे सीरियल में काम करने वाले अभिनेता आशीष रॉय ने लोगों से मदद मांगी है।

आईसीयू में 'ससुराल सिमर का' ये अभिनेता, इलाज के लिए नहीं हैं पैसे, लोगों से लगाई मदद की गुहार
 

Shahid Kapoor Mother Talks About Her Divorce and Alia Bhatt Surprise To Health Workers entertainment news
सोनू सूद - फोटो : file photo

देशभर में हुए लॉकडाउन का कहर सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग पर टूटा है। देश के प्रवासी मजदूर इस समय में आर्थिक स्थिति से तो परेशान हैं ही साथ ही साथ अपने घर से दूर रहना भी उनके लिए परेशानी भरा है। अब ये मजदूर किसी भी हाल में अपने घर पहुंचना चाहते हैं। जिसके चलते अब इन प्रवासी मजदूरों ने पैदल ही अपने घर का रास्ता तय करना शुरू कर दिया। इसी बीच इन मजदूरों के लिए मसीहा बनकर आए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद।

छात्र ने लगाई सोनू सूद से मदद की गुहार, अभिनेता ने कहा- 'अपनी मम्मी से कहो...'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Mother Talks About Her Divorce and Alia Bhatt Surprise To Health Workers entertainment news
पूजा भट्ट और फैजल सिद्दीकी - फोटो : Social Media

बीते कुछ दिनों से टिकटॉक काफी विवादों में रहा है। सोमवार को इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एक वीडियो को लेकर काफी बबाल हो गया। फैजल सिद्दीकी नाम के एक टिकटॉक स्टार ने अपने अकाउंट से कुछ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था, आरोप है कि फैजल ने इस वीडियो के जरिए एसिड अटैक को प्रमोट किया है।

टिकटॉक स्टार फैजल सिद्दीकी की एसिड वाली वीडियो पर भड़कीं पूजा भट्ट, बोलीं- इस आदमी को काम पर...


 

विज्ञापन
Shahid Kapoor Mother Talks About Her Divorce and Alia Bhatt Surprise To Health Workers entertainment news
आलिया भट्ट - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस महामारी के बीच बॉलीवुड सितारे बढ़ चढ़कर लोगों की मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में सहायता राशि देने के बाद भी सेलेब्स अपने स्तर पर अलग-अलग तरह से सहायता को आगे आ रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को अपनी तरफ से एक खास सरप्राइज भेजा, जिसके लिए उनकी तारीफ हो रही है।

आलिया भट्ट ने मुंबई के कोरोना वॉरियर्स को दिया सरप्राइज, डॉक्टर ने कहा शुक्रिया

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed