{"_id":"679c67f654202d4d4b03011d","slug":"shahid-kapoor-shares-big-update-on-arjun-ustara-if-deva-hit-theatres-promises-love-and-action-report-2025-01-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor-Arjun Ustara: 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, अगर 'देवा' हिट रही...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor-Arjun Ustara: 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में शाहिद कपूर ने दिया बड़ा अपडेट, अगर 'देवा' हिट रही...
Fri, 31 Jan 2025 11:41 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:41 AM IST
सार
Shahid Kapoor-Arjun Ustara: शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म देवा सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। वहीं इसी बीच शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म अर्जुन उस्तरा के बारे में बड़ी जानकारी शेयर की है, लेकिन एक वादे के साथ।
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने 'अर्जुन उस्तरा' पर दिया अपडेट
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि फिल्म मूल रूप से एक प्रेम कहानी होगी, लेकिन यह जबर्दस्त एक्शन के साथ गैंगस्टर से भरपूर है। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे।
फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने अपनी अगली फिल्म 'अर्जुन उस्तरा' के बारे में बातचीत करते हुए कहा, "इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं, जिन्हें मैं काफी लंबे समय से जानता हूं। और मैं उनके साथ काम करके खुश हूं। इसका निर्देशन विशाल सर कर रहे हैं। विशाल भारद्वाज, जिनके साथ मैंने कई फिल्में की हैं।" शाहिद इससे पहले विशाल भारद्वाज के साथ ‘हैदर’, ‘कमीने’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
शाहिद के साथ नजर आएगी तृप्ति डिमरी की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद ने कथित तौर पर 'अर्जुन उस्तरा' के कलाकार के बारे में भी बताया। शाहिद ने कहा, ''इसमें मैं हूं, तृप्ति डिमरी हैं और इसमें नाना सर, रणदीप हुड्डा और विक्रांत मैसी हैं, जो एक विशेष भूमिका में हैं। मैंने इन सभी लोगों के काम का भरपूर आनंद लिया है। मैं उन सभी के साथ सहयोग करने और काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्शन से भरपूर होगी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, "यह फिल्म 90 के दशक पर आधारित एक गैंगस्टर फिल्म है। मूल रूप से, यह एक प्रेम कहानी है, लेकिन यह एक्शन और गैंगस्टर से भरपूर है। इसलिए उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी क्योंकि हम चाहते हैं कि दर्शकों का एक बड़ी वर्ग देखे।"
यह भी पढ़ें:
Prabhas: 'फौजी' अभिनेत्री इमानवी ने खाया प्रभास की रसोई से बना स्वादिष्ट खाना, दिखाई झलक
यह भी पढ़ें:
Prabhas: 'फौजी' अभिनेत्री इमानवी ने खाया प्रभास की रसोई से बना स्वादिष्ट खाना, दिखाई झलक
विज्ञापन
आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई देवा
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आज यानी 31 जनवरी, 2025 को शाहिद कपूर की 'देवा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आए। एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है, जो उनकी पहली हिंदी फिल्म है। कहानी एक कुशल लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बड़े मामले की जांच कर रहा है। जांच के दौरान अधिकारी को झूठ और विश्वासघात की परतें पता चलती हैं।
यह भी पढ़ें:
Malyalam Remake: देवा से पहले इन मलयालम फिल्मों का बन चुका है हिंदी रीमेक, सलमान खान-अक्षय की फिल्म भी शामिल
यह भी पढ़ें:
Malyalam Remake: देवा से पहले इन मलयालम फिल्मों का बन चुका है हिंदी रीमेक, सलमान खान-अक्षय की फिल्म भी शामिल