{"_id":"6062bd157343482684009a36","slug":"shahid-kapoor-shares-cute-boomerang-video-celebrating-holi-with-wife-mira-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा को रोमांटिक अंदाज में लगाया रंग, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा को रोमांटिक अंदाज में लगाया रंग, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
फिल्मी सितारों पर भी होली का रंग सर चढ़कर बोल रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों के रंगों के त्योहार की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुईं और अभी भी यह सिलसिला थमा नहीं है। इसी बीच अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की भी होली की कुछ झलकियां सामने आई हैं। दरअसल, शाहिद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एक दूसरे को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में रंग लगाते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक बूमरेंग वीडियो साझा किया है। वीडियो में शाहिद और मीरा एक दूसरे को प्यार करते नजर आ रहे हैं और रोमांटिक अंदाज में रंग लगा रहे हैं। दोनों का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद ने यह वीडियो शेयर करते हुए हैप्पी होली कैप्शन भी दिया है। वीडियो में दोनों के चेहरों पर रंग लगा है और दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि शाहिद और मीरा का नाम बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार है। ऐसे में जोड़े की जबरदस्त फैन फॉलोविंग भी है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को शाहिद और मीरा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि इस वीडियो पर लाखों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। वहीं लोग कमेंट करते भी थम नहीं रहे हैं। इसी बीच शाहिद के छोटे भाई ईशान खट्टर ने भी हार्ट इमोजी लगाकर कमेंट किया है। वहीं फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने बड़ा ही मजेदार कमेंट किया है और लिखा कि 'जो इस जोड़ी से जले, जरा साइड से चले।'
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बात शाहिद के वर्कफ्रंट की करें तो वे जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद साल 2019 में फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे जो कि सुपरहिट साबित हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X