{"_id":"5d0953298ebc3e2cc2024381","slug":"shahid-kapoor-speak-on-his-characters-full-of-flaws-during-kabir-singh-promotion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खामियों से भरा किरदार निभाने को क्यों तैयार हुए शाहिद, फ्लॉप फिल्मों पर भी दिया चौंकाने वाला बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खामियों से भरा किरदार निभाने को क्यों तैयार हुए शाहिद, फ्लॉप फिल्मों पर भी दिया चौंकाने वाला बयान
Wed, 19 Jun 2019 02:40 AM IST
anand anand
भाषा
भाषा
Published by: anand anand
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर का कहना है कि वह ऐसे समय में खामियों से भरे किरदारों की ओर आकर्षित थे जब मुख्यधारा के किसी भी अभिनेता में उसे निभाने की हिम्मत नहीं थी। फिल्म ‘इश्क़ विश्क’ से 2013 में अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने वाले शाहिद ने फिल्म ‘कमीने’, ‘हैदर’, ‘उड़ता पंजाब’ में अलग-अलग तरह के किरदारों से लोगों का दिल जीता और अब उनकी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ में उनका किरदार भी चर्चाओं में है।
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
फिल्म ‘कबीर सिंह’ के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने कहा है कि पहले कई कलाकारों में खामियों से भरा किरदार निभाने की हिम्मत नहीं थी। शाहिद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ किसी और में इन किरदारों को निभाने की हिम्मत नहीं थी। चूंकि मैं अपने पिता (पंकज कपूर) पर गया हूं, तो मुझे लगता था कि खामियों से भरा किरदार निभाने की जरूरत है।’’
Shahid Kapoor
- फोटो : amar ujala
शाहिद का मानना है कि हालांकि खामियों से भरे किरदारों (नायक) को लेकर धारणा बदल रही है क्योंकि अब कई अभिनेता ऐसे किरदार निभा रहे हैं। शाहिद ने आगे कहा, ‘‘ रणवीर ने फिल्म ‘पद्मावत’ में खलनायक की भूमिका निभाई, फिल्मों में राजकुमार राव और विक्की कौशल ने भी दिलचस्प किरदार निभाए हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अपने करियर में मुझे अपने किरदार को और अच्छे से निभाने की जरूरत है। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
उन्होंने कहा , ‘‘ मैंने भी कई गलतियां की हैं लेकिन मेरे निर्णयों का आकलन उनके नतीजों के संदर्भ में किया जाएगा।’’ फिल्म ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म ‘कबीर सिंह’ इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
आपको बता दें कि शाहिद कपूर की गिनती अब हिट फिल्म देने वाले एक्टर्स में होने लगी है। इन दिनों शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म कबीर सिंह का जोर-शोर के प्रमोशन कर रहे हैं। उनकी इस फिल्म का शाहिद सहित कियारा आडवाणी के फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।