1964 में आई सुपरनैचुरल क्लासिक फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक के अधिकार क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट ने खरीद लिए हैं। साइकॉलिजकल थ्रिलर इस फिल्म में मुख्य भूमिका मनोज कुमार और साधना ने निभाया था, जबकि निर्देशन राज खोसला ने किया था। अब इस फिल्म के कास्टिंग का काम शुरू हो गया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर कौन होगा इस फिल्म का लीड किरदार।
54 साल बाद बन रही इस हिट फिल्म के रीमेक में होंगे शाहिद कपूर, ऐश्वर्या के नाम की भी चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के मुताबिक, 'पिछले दिनों शाहिद कपूर ने दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार से मुलाकात की। शाहिद चाहते हैं कि वह अपने रोल के साथ पूरा न्याय करें। वह इस फिल्म को मनोज कुमार के नाम ट्रिब्यूट करना चाहते हैं। फिल्म से जुड़े ज्यादातर लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। निर्देशक राज खोसला, संगीतकार मदन मोहन और एक्ट्रेस साधना ने पहले ही सबको अलविदा कह दिया है।'
एक्ट्रेस के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। खबरें तो यह थीं कि ऐश्वर्या राय बच्चन साधना का रोल कर सकती हैं। ऐश्वर्या पहले से ही क्रिअर्ज के साथ 4 फिल्में कर रही हैं। यह उनकी 5वीं फिल्म हो सकती है।
हालांकि, अभी तक क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट की ओर से स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। क्रिअर्ज ने ट्विटर पर लिखा,' कुछ फिल्में टाइमलेस होती हैं उनमें से 'वो कौन थी' एक है। फिल्म शुरू करने के लिए हम एक्साइटेड हैं और जल्द ही स्टारकास्ट का ऐलान कर दिया जाएगा।'
Some movies are timeless and #WohKaunThi is one of them!
We are excited and thrilled to start filming this classic and will announce the star cast soon 🎬
Thank you for your love and support🙏🏻
इससे पहले शाहिद कपूर ने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में यामी गौतम गेस्ट अपीयरेंस में हैं। शाहिद की यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।