{"_id":"5aab94594f1c1ba8768b5c68","slug":"yash-raj-studios-gets-into-trouble-with-bmc","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख, अमिताभ के बाद एक और सेलिब्रिटी पर अवैध निर्माण का आरोप, BMC ने भेजा नोटिस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख, अमिताभ के बाद एक और सेलिब्रिटी पर अवैध निर्माण का आरोप, BMC ने भेजा नोटिस
Sat, 17 Mar 2018 06:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 17 Mar 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई में आए दिन बीएमसी के निशाने पर कोई ना कोई सेलिब्रिटी आता रहता है। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ भी बीएमसी को कड़ा कदम उठाना पड़ा था। इसके अलावा सेलिब्रिटी डांसर और कोरियोग्राफर शामक डावर के एक स्टूडियो पर भी अवैध निर्माण का आरोप लगा था। अब एक और सेलिब्रिटी को बीएमसी ने नोटिस भेजा है।
2 of 5
यशराज स्टूडियो
यशराज फिल्म्स के चेयरमैन और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वीरा देसाई रोड पर स्थित यशराज स्टूडियो को बीएमसी ने नोटिस भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यशराज स्टूडियो पर अवैध निर्माण का आरोप है।
3 of 5
Aditya Chopra
आरोप है कि यशराज स्टूडियो में जो पार्किंग बनी है उसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा था और स्टूडियो के तय प्लान में भी बदलाव किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि स्टूडियो ने अवैध निर्माण करते हुए दीवारों को भी बढ़ाकर बनाया है। साथ ही बेसमेंट में बने पार्किंग की जगह का भी कमर्शियल उपयोग करने की बात कही गई है। इसी आधार पर स्टूडियो को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आदित्य चोपड़ा
बीएमसी ने कहा कि, अगर स्टूडियो अवैध दीवार को खुद से नहीं तोड़ता है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, इससे पहले कांजुरमार्ग में स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में आग लग गई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद बीएमसी ने फैसला लिया कि वह मुंबई के सभी स्टूडियो की जांच करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा और यशराज फिल्म के प्रवक्ता ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इस वक्त यशराज की आने वाली फिल्म 'हिचकी' है, जिसमें रानी मुखर्जी लीड किरदार में हैं। रानी ने एक टीचर का रोल किया है जो कि टॉरेट सिन्ड्रोम से पीड़ित होती हैं। यह फिल्म 23 मार्च को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।