बॉलीवुड सितारों की जिंदगी से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात भी प्रशंसक जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, फिर चाहे वो उनका फैशन स्टाइल हो या फिर उनसे जुड़ी कोई भी चीज। कलाकारों की तरह ही उनकी पार्टनर को भी खुद को मेंटेन रखना पड़ता है और साथ ही कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देते हुए नजर आईं।
सोशल मीडिया: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने पहनी टूटी घड़ी, लोगों ने दे डाली ऐसी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
लगातार ट्रोल होने के बाद मीरा राजपूत अपने बचाव में सामने आईं। उन्होने अपनी टूटी हुई घड़ी पर एक लंबा चौड़ा नोट साझा किया। उन्होने कहा उनकी घड़ी दरार होने के बावजूद भी काम करती है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘लोगों का ध्यान मेरी घड़ी पर बहुत अधिक जा रहा है। मेरी घड़ी बॉडी पॉजिटिव है और ये टूटने के बावजूद भी काम करती है। हर बार उसकी स्ट्रिप बदलवानने से वो एक नए लुक में आ जाती है।
आप ज्यादा ध्यान न दें
मीरा राजपूत ने उन्हें नई घड़ी खरीदने की सलाह देने वालों को जवाब देते हुए ये तक कहा कि वो अपनी घड़ी डंप नहीं कर रही हैं। इसलिए लोग भी इस पर अधिक ध्यान न दें। बता दें कि मीरा राजपूत भले ही फिल्म जगत का हिस्सा नहीं हैं बावजूद इसके शाहिद कपूर की पत्नी कई ब्रांड्स प्रमोशन करती हुईं नजर आती हैं।
सोशल मीडिया पर अच्छी खासी है प्रशंसकों की लिस्ट
मीरा राजपूत को बॉलीवुड में भले ही शाहिद कपूर की पत्नी के तौर पर जाना जाता है, लेकिन उन्होने अपने पति से अलग सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है। वो अपने सिर्फ स्टाइलिश लुक से नहीं बल्कि प्रशंसकों के मामले में भी बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। उनके सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से अधिक प्रशंसक हैं।
साल 2015 में हुई थी शाहिद से शादी
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम मीशा और जैन है। शाहिद ने मीरा से अरेंज मेरिज की थी। इन दोनों के बीच अच्छा खासा प्यार देखने को मिलता है। कई बार ये खबर आई की मीरा राजपूत बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं लेकिन उन्होने हमेशा इस बात से इंकार करते हुए कहा कि वो अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही खुश हैं।