फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: फिल्म 'करण-अर्जुन' का ये गाना देख भावुक हुए सलमान-शाहरुख, दोस्ती कर रहे और मजबूत

Sun, 30 Dec 2018 08:14 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 30 Dec 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
shahrukh and salman watched their film karan arjun together
karan arjun
shahrukh and salman watched their film karan arjun together
shahrukh, salman and rani

28 साल पहले बनी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन आज भी दर्शकों के दिलों से नहीं जाती है। यह फिल्म 1995 में आई थी और राकेश रोशन ने इसे डायरेक्ट किया था। फिल्म का बजट 4 करोड़ रुपये था लेकिन फिल्म ने बजट से कई ज्यादा की कमाई की थी। इधर फिल्म के एक मशहूर गाने 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' को देख दोनों खान भावुक हो गए।

shahrukh and salman watched their film karan arjun together
Salman and Shahrukh

फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान ने भाई का रोल प्ले किया था जिसमें शाहरुख छोटे तो सलमान बड़े भाई बने थे। वहीं, राखी ने दोनों खान की मां का दमदार रोल प्ले किया था। फिल्म में खलनायकों के बादशाह रहे अमरीश पुरी निगेटिव किरदार में थे। वहीं, मशहूर एक्टर जॉनी लीवर ने फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh and salman watched their film karan arjun together
सलमान खान और शाहरुख खान

बात करें सलमान और शाहरुख की दोस्ती की तो किंग खान को सलमान के शो दस का दम और बिग बॉस में अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए देखा गया था। वहीं, सलमान ने भी शाहरुख की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जीरो में कैमियो रोल कर दोस्ती का साथ निभाया। इससे पहले शाहरुख खान को सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में भी देखा गया था। 

विज्ञापन
shahrukh and salman watched their film karan arjun together
shahrukh khan and salman khan

बता दें कि शाहरुख खान और सलमान के बीच दोस्ती में आई दरार की खूब चर्चा हुई थी जिसके बाद उन्हें बाबा सिद्दीकी की पार्टी में गले मिलता देख उनके फैन्स चौंक गए थे। इसके बाद से शाहरुख और सलमान के रिश्ते में धीरे-धीरे मधुरता आती गई और एक बार फिर बॉलीवुड के करण-अर्जुन एक हो गये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed