{"_id":"5c3b6717bdec22737361a960","slug":"shahrukh-khan-backed-out-from-saare-jahan-se-achcha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने छोड़ी आमिर की दी हुई फिल्म 'सारे जहां से अच्छा', इस बड़े प्रोजेक्ट में डाल रहे हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने छोड़ी आमिर की दी हुई फिल्म 'सारे जहां से अच्छा', इस बड़े प्रोजेक्ट में डाल रहे हाथ
एंटरेटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'जीरो' के उम्मीद पर खरी ना उतरने से शाहरुख खान निराश हैं। अब खबर है कि उन्होंने फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' से पैर पीछे खींच लिए हैं। गौरतलब है कि फिल्म से किनारा करने की वजह में उनकी अगली फिल्म 'डॉन 3' भी बताई जा रही है। जिसे अभिनेता और फिल्म मेकर फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले हैं। शायद आपको याद हो 'गली ब्वॉय' की ट्रेलर लांचिग पर शाहरुख की इस बात का खुलासा हुआ था। बता दें कि फिल्म 'गली ब्वॉय' फरहान की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट की है जो इस शुक्रवार 18 जनवरी को रिलीज होगी।
2 of 5
Rakesh Sharma
बता दें कि फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' का नाम पहले सैल्यूट था जो भारत की ओर से अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर बनाई जानी है। लेकिन बॉलीवुडलाइफ की खबर के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म को नहीं करने जा रहे हैं। बहरहाल फिल्म के लिए किसी और अभिनेता की तलाश जारी है। गौरतलब है कि फिल्म पहले आमिर खान को दी गई थी जिसे उन्होंने करने से मना कर दिया था।
3 of 5
Aamir khan
बाद में आमिर ने शाहरुख खान को इस फिल्म में लेने को कहा। उन्होंने एक कांफ्रेस में बताया था 'फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद मजबूत है, सैल्यूट (सारे जहां से अच्छा) काफी खूबसूरती से लिखी गई है और मैं खुद राकेश शर्मा का बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे दुख है कि मैं यह फिल्म नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए मैंने शाहरुख खान का नाम आगे किया है और उन्हें बताया भी कि फिल्म की स्टोरी बहुत दमदार है, शाहरुख ने कहानी सुन उसे पसंद किया और फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Aamir Khan
- फोटो : Twitter
बता दें कि आमिर खान के इस फिल्म को छोड़ने के पीछे के कारणों में फिल्म 'महाभारत' है जिसमें वह भगवान कृष्ण का रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। बीते वर्ष 21 दिसंबर को शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेट फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि फिल्म से शाहरुख खान को बहुत उम्मीदे थीं लेकिन ऐसा ना हो सका।
विज्ञापन
5 of 5
zero
- फोटो : instagram
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, न्यू ईयर के दिन भी जीरो ने केवल 1.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म की कुल कमाई 89.25 करोड़ रही। अभी तक जीरो अपना बजट भी नहीं निकाल सकी है। ऐसे में शाहरुख की ये फिल्म फ्लॉप ही कही जा सकती है। फिल्म को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। करीब 200 करोड़ की लागत में बनी जीरो के वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है। जिस वजह से इसका बजट भी बढ़ गया था। अनुमान है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर ही खर्च किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।