फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan Birthday: 55 साल के हुए शाहरुख खान, जन्मदिन पर जानिए 10 दिलचस्प बातें

Mon, 02 Nov 2020 12:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 02 Nov 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Shahrukh Khan: Shahrukh Khan Birthday Special Know 10 Interesting Facts About Bollywood King Khan
शाहरुख खान - फोटो : File Photo

Happy Birthday Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। इस साल शाहरुख अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके फैंस देश ही नहीं दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख की जिंदगी यूं तो खुली किताब की तरह है। फिर भी फैंस चाहते हैं कि वो उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानें। ऐसे में हम शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर आपको बताने जा रहे है उनके बारे में 10 दिलचस्प बातें...

Happy Birthday Shahrukh Khan: Shahrukh Khan Birthday Special Know 10 Interesting Facts About Bollywood King Khan
शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो
  • शाहरुख का बचपन से ही अभिनय की तरफ झुकाव था। कई स्टेज परफॉर्मेंस में वो उस जमाने के एक्टर्स के अंदाज में एक्टिंग किया करते थे। उनकी हमेशा ही सराहना होती रही है। बाद में शाहरुख ने बैरी जॉन अकादमी से एक्टिंग की शिक्षा ली।
  • बचपन के दिनों में अभिनेत्री अमृता सिंह से उनकी दोस्ती थी, जो बाद में मुंबई आकर फिल्मों में काम करने लगीं।
Happy Birthday Shahrukh Khan: Shahrukh Khan Birthday Special Know 10 Interesting Facts About Bollywood King Khan
शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो
  • शाहरुख ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से बैचलर डिग्री लेने के बाद जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई शुरू की। लेकिन वो इसे पूरा करने से पहले ही एक्टिंग की दुनिया में चले गए।
  • शाहरुख खान 18 साल की उम्र में गौरी को दिल दे बैठे थे। तब गौरी की उम्र मात्र 14 साल थी। उन्होंने गौरी को दीवानों की तरह चाहा और उनके पीछे-पीछे वह दिल्ली से मुंबई चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Shahrukh Khan: Shahrukh Khan Birthday Special Know 10 Interesting Facts About Bollywood King Khan
फौजी - फोटो : फाइल फोटो
  • मुंबई आने के बाद शाहरुख ने टीवी पर 'सर्कस' और 'फौजी' जैसे धारावाहिकों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने कदम फिल्म 'दीवाना' से रखा। कम लोग ही जानते हैं कि शाहरुख 'दीवाना' से पहले 'दिल आशना है' की शूटिंग पूरी कर चुके थे। उन्होंने साइन भी पहले यही फिल्म की थी।
  • फिल्मों के अलावा, शाहरुख खान टीवी पर भी सक्रिय रहे हैं। वह 'केबीसी', 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?', 'जोर का झटका' जैसे रियलिटी शो होस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
Happy Birthday Shahrukh Khan: Shahrukh Khan Birthday Special Know 10 Interesting Facts About Bollywood King Khan
शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो
  • शाहरुख खान किसी भी फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। खुद का प्राइवेट जेट तक रखने वाले किंग खान की कमाई का जरिया ब्रांड एंडॉर्समेंट से लेकर खुद का बिजनेस भी है।
  • कमाई की वजह से शाहरुख खान का नाम फोर्ब्स लिस्ट में शामिल होता रहा है। किंग खान ने दुनियाभर की अलग-अलग जगहों पर निवेश कर रखा है। मुंबई के अलावा यूके, दुबई सहित कई देशों में उनकी प्रॉपर्टी है। उनकी सबसे महंगी प्रॉपर्टी 'मन्नत' मानी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed