सब्सक्राइब करें

इस वजह से नाराज हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, 'मदर्स डे' पर किया सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 11 May 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Angry on Mothers Day Because She Did not Look Like Mother Gauri Khan
सुहाना खान - फोटो : Social Media

बीते दिन दुनिया के कई हिस्सों में मदर्स डे मनाया गया है। इस खास दिन को सभी ने अपनी मां को समर्पित किया है। इस दिन तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान नाराज दिखीं।

Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Angry on Mothers Day Because She Did not Look Like Mother Gauri Khan
suhana khan - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने वैसे तो अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन फिर भी वो हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अब हाल ही में सुहाना ने मदर्स डे पर अपनी मां को शुभकामनाएं दीं। लेकिन इस दौरान वो अपनी मां से नाराज नजर आईं। इसकी वजह भी बेहद खास है।

Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Angry on Mothers Day Because She Did not Look Like Mother Gauri Khan
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram

दरअसल सुहाना खान की नाराजगी इसलिए है क्योंकि वो अपनी मां की तरह नहीं दिखाई देती हैं। सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी साझा की है। स्टोरी में उन्होंने अपनी मां की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हैप्पी 'मदर्स डे' लेकिन सच बताऊं तो मैं नाराज हूं, क्योंकि मैं आपकी तरह नहीं दिखती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Angry on Mothers Day Because She Did not Look Like Mother Gauri Khan
सुहाना खान - फोटो : Social Media

सुहाना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी उनके पिता की ही तरह है। सोशल मीडिया पर उनके कई फेक प्रोफाइल्स भी बने हुए हैं। जिन पर उनकी कई तस्वीरें उनके फैंस साझा करते रहते हैं। अब फैंस को इंतजार है तो सिर्फ सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू का।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Angry on Mothers Day Because She Did not Look Like Mother Gauri Khan
Suhana Khan - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुहाना खान की एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी। 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं हालांकि इस बारे में शाहरुख या उनके परिवार की तरफ से अभी कुछ भी बात नहीं की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed