फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: एक्टिंग के साथ अब खेती भी करेंगी सुहाना खान! अलीबाग में खरीदी इतने करोड़ की जमीन

Fri, 23 Jun 2023 09:05 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 23 Jun 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan buys farm land worth rupees 12.91 cr in alibug
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान काफी चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। सुहाना स्टारकिड्स में काफी मशहूर हैं और ग्लैमरस लुक्स पर सब फिदा रहते हैं। वह बहुत जल्द जोया अख्तर की द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं। अब खबर आ रही है कि सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में खेत खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। 

shahrukh khan daughter suhana khan buys farm land worth rupees 12.91 cr in alibug
शाहरुख खान-सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान यूं तो एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। लेकिन उन्होंने खेती-किसानी की ओर रुख करना भी शुरू कर दिया है। सुहाना खान ने खेती की जमीन के रजिस्ट्रेशन के कागजों में खुद को किसान बताया है। सुहाना खान के इस कदम ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि वह आखिर करना क्या चाहती हैं। बता दें कि इस जमीन की कीमत 12 करोड़ 91 लाख रुपये है। 



इसे भी पढ़ें- Prem Chopra: बिग बी के करियर पर प्रेम चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बताया कैसे रिजेक्शंस के बाद भी पाया यह मुकाम
 
shahrukh khan daughter suhana khan buys farm land worth rupees 12.91 cr in alibug
सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डेढ़ एकड़ की इस जमीन पर 2218 स्क्वायर फीट जगह पर निर्माण कार्य भी हुआ है। इस जमीन का लेन-देन 1 जून को हुआ है और इसके लिए सुहाना ने 77 लाख 46 हजार रुपये स्टाम्प ड्यूटी को खुद पे किया है। यह जमीन सुहाना खान ने तीन बहनों (अंजली, रेखा और प्रिया) से खरीदी है। उन बहनों को वह जमीन उनके माता-पिता से विरासत में मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan buys farm land worth rupees 12.91 cr in alibug
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाना खान द्वारा खेत खरीदने से पहले शाहरुख खान ने भी अलीबाग में आलीशान बंगला बनाया हुआ है। किंग खान का अलीबाग में समुद्र किनारे बंगला है, जिसमें स्वीमिंग पूल और हेलीपैड भी बना हुआ है। एक्टर ने अपना 52वां जन्मदिन भी अलीबाग में ही मनाया था।

विज्ञापन
shahrukh khan daughter suhana khan buys farm land worth rupees 12.91 cr in alibug
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि सुहाना खान की द आर्चीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वैसे तो फिल्म रिलीज की तारीख नहीं तय हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह इसी साल नवंबर में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स को देखने के लिए लोग भी बेताब हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed