फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शॉर्ट फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई शाहरुख की बेटी, यूजर बोला-सुहाना पर गर्व

Tue, 19 Nov 2019 12:08 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 19 Nov 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan daughter Suhana Khan first Short Film People reaction
Suhana Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है। इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। इसमें सुहाना के एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है। 

Shahrukh khan daughter Suhana Khan first Short Film People reaction
Suhana Khan - फोटो : Social Media

यूट्यूब पर अब तक इस फिल्म को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि सुहाना के बॉलीवुड में आते ही सभी फीमेल स्टार किड का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसके साथ ही फिल्म रिलीज होने के बाद लोग अब सुहाना खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी इस फिल्म पर अब तक हजारों लोग कमेंट्स कर चुके हैं।

Shahrukh khan daughter Suhana Khan first Short Film People reaction
comments - फोटो : Social Media

एक यूजर ने कमेंट किया- उनकी आंखों में अभिव्यक्ति और मासूमियत ने मेरा दिल छीन लिया। सुहाना खान ने इसे असाधारण बना दिया है। मैं खुद को इनकी तारीफ करने से नहीं रोक सकता। एक और यूजर ने लिखा- गजब...सुहाना खान पर गर्व है। यह लड़की अपनी पीढ़ी में सबसे प्रतिभाशाली में से एक है। वह सुपरस्टार बनेगी। उनका अभिनय कौशल सराहनीय है। उसे स्क्रीन पर देखकर खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan daughter Suhana Khan first Short Film People reaction
Comments - फोटो : Social Media

एक और यूजर ने शाहरुख और सुहाना खान की तारीफ करते हुए लिखा- शाहरुख को सुहाना पर बहुत गर्व महसूस हो रहा होगा। वहीं एक और ने लिखा- मुझे लगा कि शाहरुख ही आंखों के जरिए अभिनय कर सकते हैं लेकिन सुहाना को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता। आखिर बेटी किसकी है। उसे यह अपने पिता से मिला। तुम पर गर्व है।

विज्ञापन
Shahrukh khan daughter Suhana Khan first Short Film People reaction
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

 बता दें फिल्म की कहानी एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है। अंग्रेजी भाषा में बनीं शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया है।

अर्पिता खान की शादी की 5वीं सालगिरह पर परिवार सहित पहुंचे सलमान, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अरबाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed