{"_id":"5bdeaabcbdec22695431490e","slug":"shahrukh-khan-diwali-party-everyone-concentrate-on-malaika-arora-and-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में नजरें रहीं अर्जुन पर और निगाहें मलाइका पर, निराश हुए सब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान की दिवाली पार्टी में नजरें रहीं अर्जुन पर और निगाहें मलाइका पर, निराश हुए सब
Sun, 04 Nov 2018 01:46 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Arjun Kapoor and Malaika Arora
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इन दिनों काफी रौनक है। हर कोई आए दिन प्री-दिवाली पार्टी करता हुआ नजर आ रहा है। फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और करीना कपूर के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान ने प्री-दिवाली पार्टी रखी। शाहरुख खान की इस पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। पार्टी में नजरें रहीं अर्जुन पर और निगाहें मलाइका पर। आगे की स्लाइड में जानिए पूरा मामला...
जबसे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें आ रही हैं, दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अबु जानी और संदीप खोसला की प्री-दिवाली ग्रैंड पार्टी में दोनों को देखा गया था, लेकिन शाहरुख खान के घर रखी पार्टी में सिर्फ अर्जुन कपूर को ही देखा गया। लंबे वक्त तक पार्टी में रूके अर्जुन कपूर मलाइका का इंतजार करते रहे लेकिन किसी कारण मलाइका पार्टी में नहीं पहुंच पाई।
3 of 6
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान की प्री-दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर के अलावा करीना कपूर खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, आमिर खान, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और शनाया कपूर भी पहुंचीं। शाहरुख की प्री-दिवाली पार्टी में जहां ज्यादातर स्टार्स काले और सुनहरे कांबिनेशन को फॉलो करते दिखे तो वहीं कुछ स्टार किड्स पार्टी में पूरे सुनहरे कपड़े में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
बीते कई दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें आ रही हैं। यह दोनों स्टार अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई देते हैं। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल तक यह दोनों शादी भी कर सकते हैं। इन खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों प्री-दिवाली पार्टी में दिखाई दिए।
विज्ञापन
5 of 6
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : twitter
यह पार्टी मशहूर फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने दी थी जिसमें सभी की निगाहें अर्जुन और मलाइका पर टिकीं। इस मौके पर अर्जुन काले रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं मलाइका ने भी काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं। वहीं बड़े-बड़े झुमके और मांग टीका उन पर काफी जंच रहा था। तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि यह दोनों एक साथ एक ही कार में गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।