फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: 'मुझे लगने लगा था कि मैं अच्छी फिल्में नहीं बना पाऊंगा', अपनी वापसी को लेकर डरे हुए थे शाहरुख

Tue, 30 Jan 2024 10:25 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 30 Jan 2024 10:25 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan expressed gratitude towards his fans for showering the love they have bestowed upon him
शाहरुख खान - फोटो : social media

साल 2023 शाहरुख खान के लिए बहुत ही खास रहा है। लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद अभिनेता ने लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अभिनेता की फिल्म 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। अब हाल ही में, शाहरुख ने फैंस के शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता ने अपनी फिल्मों की सफलता का श्रेय भी फैंस को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने उस वक्त को याद किया है, जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं।

Shahrukh Khan expressed gratitude towards his fans for showering the love they have bestowed upon him
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, शाहरुख ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपने फैन क्लब ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें किंग खान ने कहा, "क्योंकि मैं 33 साल से काम कर रहा हूं और आप इतना बड़ा गैप लेते हैं। आम तौर पर आप थोड़ा नर्वस महसूस करते हैं और आपको लगता है कि 'अरे यार' ! मुझे उम्मीद है कि मुझे फिल्म सही मिली है'।"
 

Shahrukh Khan expressed gratitude towards his fans for showering the love they have bestowed upon him
फैन मूवी में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने आगे लिखा, "पहले मेरी कुछ फिल्में थीं जो इतनी अच्छी नहीं गईं तो मुझे भी लगने लगा कि मैं अच्छी फिल्में अब बना नहीं रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है, मेरी फिल्मों से ज्यादा, एक प्यार था, जो लोगो का पठान के लिए, जवान के लिए और डंकी के लिए..इस पूरे देश और इस देश के बाहर के लोगों ने दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि फैंस ने मुझे फिल्मों से ज्यादा अपने दिल में ले लिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan expressed gratitude towards his fans for showering the love they have bestowed upon him
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने अपने फैंस की प्रशंसा करते हुए लिखा, "मेरे फैंस का कहना था कि अरे यार, 4 साल के लिए मत जाओ। 2- 4 महीने ठीक हैं। इसलिए मैं आप सबका, दर्शकों का और पूरी दुनिया का बहुत-बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अहसास कराया कि 'जो मैं करता हूं वो ठीक करता हूं और मुझे वो बार-बार करते रहना चाहिए।"

विज्ञापन
Shahrukh Khan expressed gratitude towards his fans for showering the love they have bestowed upon him
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता हाल ही में फिल्म 'डंकी' में नजर आए। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

Anu Aggarwal: याददाश्त खोने के बाद अनु ने देखी थी 'आशिकी', पर्दे पर दिख रही लड़की से नहीं जोड़ पाई थीं खुद को

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed