{"_id":"617e5f559dd97d6fbf26ce77","slug":"shahrukh-khan-film-badshah-tanked-at-the-box-office-when-released-but-gained-fame-at-television","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड: वो फिल्म जिसने शाहरुख को दी इंडस्ट्री में 'बादशाह' की उपाधि, जानें क्यो उस वक्त पर्दे पर हो गई थी फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड: वो फिल्म जिसने शाहरुख को दी इंडस्ट्री में 'बादशाह' की उपाधि, जानें क्यो उस वक्त पर्दे पर हो गई थी फ्लॉप
शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में जो रुतबा हासिल किया है वहां तक पहुंचने की लोग सिर्फ कल्पना कर पाते हैं। आज भले ही शाहरुख फिल्मों से ब्रेक पर चल रहे हों लेकिन एक दौर ऐसा था जब पर्दे पर शाहरुख का ही बोलबाला था। यह स्टारडम आज भी कम नहीं हुआ है। शाहरुख बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पर्दे पर नकारात्मक किरदार कर लोगों को यह बता दिया की खलनायक गाने भी गा सकता है और जान भी ले सकता है।
पर्दे पर फ्लॉप हुई थी बादशाह
वहीं कॉमेडी और एक्शन सीन से भी साबित कर दिया कि आखिर उन्हें बॉलीवुड का किंग खान क्यों कहा जाता है। सिर्फ किंग खान ही नहीं बल्कि शाहरुख इंडस्ट्री में बादशाह नाम से भी मशहूर हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस फिल्म से शाहरुख को इंडस्ट्री की इतनी बड़ी उपाधि मिली थी वह फिल्म रिलीज के वक्त पर्दे पर फ्लॉप हो गई थी। शाहरुख की फिल्म 'बादशाह' को उस वक्त दर्शकों ने पसंद नहीं किया लेकिन आज भी यह फिल्म टीवी पर खूब पसंद की जाती है।
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
साल 1999 में फिल्म बादशाह रिलीज हुई थी जो उस साल की शाहरुख की पहली और आखिरी फिल्म थी। इससे पहले शाहरुख बाजीगर से लोगों का दिल जीत चुके थे। फिल्म बादशाह का प्रोमो को काफी पसंद भी किया गया था लेकिन जब फिल्म पर्दे पर आई तो लोगों को खास पसंद नहीं आई। पर्दे पर इसका बिजनेस औसत रहा लेकिन टीवी पर इस फिल्म को जबरदस्त टीआरपी मिली और यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई।
3 of 6
shah rukh khan
- फोटो : file photo
फिल्म के उस वक्त फ्लॉप होने की कई वजहें सामने आई। सबसे पहले यह कि फिल्म का प्रमोशन सही ढंग से नहीं हुआ।ट्रेलर और पोस्टर में हर जगह फिल्म ऐसी लगी कि यह एक एक्शन फिल्म है। सारे एक्शन प्रेमी सिनेमाघर में जुट गए लेकिन जब उन्हें पर्दे पर ढेर सारी कॉमेडी देखने को मिली तो उन्हें निराशा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shah rukh khan
- फोटो : social media
उस वक्त पब्लिक का वर्ड माउथ बहुत खास माना जाता था। अगर लोगों ने एक बार बोल दिया कि फिल्म अच्छी नहीं है तो बाकी बची जनता भी थिएटर नहीं पहुंचती थी। इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक और वजह यह थी कि उस दौर में पूरी तरह से कॉमेडी फिल्में अभी नही आई थीं। लोगों को सूरज बरजात्या की फैमिली ड्रामा में ज्यादा दिलचस्पी थी।
विज्ञापन
5 of 6
, जॉनी लीवर
- फोटो : सोशल मीडिया
उस दौर में जॉनी लीवर की कॉमेडी पसंद की जाती थी।वह हर फिल्म का हिस्सा होते थे और मामला गंभीर हो या हल्का फुल्का हंसाने का काम सिर्फ जॉनी लीवर करते थे। लोगों को उतनी ही कॉमेडी की आदत थी। बादशाह में भी जॉनी थे लेकिन इस बार वह अकेले नहीं हंसा रहे थे बल्कि फिल्म का हीरो खुद जबरदस्त कॉमेडी कर रहा था और लोगों को उस वक्त ये जमा नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।