फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के तिरुपति दर्शन पर हुआ विवाद, मुस्लिम समुदाय ने बताया इस्लामिक कानून का उल्लंघन

Wed, 06 Sep 2023 07:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Sep 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
ShahRukh Khan Jawan actor Visit To Tirupati controversy Members Of Muslim Community Say Violated Islamic Law
शाहरुख खान - फोटो : social media

'किंग खान', 'बादशाह' या 'रोमांस के किंग' कह लीजिए....कोई भी समझ जाएगा कि आप सिर्फ और सिर्फ अभिनेता शाहरुख खान की बात कर रहे हैं। अपने अभिनय से लाखों का दिल जीतने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में अभिनेता जगह-जगह जाकर 'जवान' का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसके साथ ही वह मंदिरों में दर्शक करने के लिए भी पहुंच रहे हैं। वैष्णोदेवी के बाद अभिनेता हाल ही में तिरुपति पहुंचे थे। लेकिन मंदिर में दर्शन करना अभिनेता को विवादों में ले आया है। दरअसल, शाहरुख के मंदिर में सिर झुकाने पर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति उठाई है। 

ShahRukh Khan Jawan actor Visit To Tirupati controversy Members Of Muslim Community Say Violated Islamic Law
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अलग-अलग शहरों में पहुंचकर अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' को प्रमोट कर रहे हैं। प्रचार करने के साथ ही अभिनेता मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए भी जा रहे हैं। जहां कुछ दिनों पहले शाहरुख खान को छिपते-छिपाते माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजरी लगाते देखा गया था, वहीं मंगलवार को अभिनेता तिरुपति में भगवान बालाजी मंदिर पहुंचे थे। फैंस किंग खान को भगवान के दर पर देखकर खुश हो रहे हैं, वहीं उनके ये दर्शन मुस्लिम समुदाय को बहुत अखर रहे हैं।  
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' में आया नया ट्विस्ट, फिल्म में दिखेंगे दलपति विजय-अल्लू अर्जुन और संजू बाबा!

ShahRukh Khan Jawan actor Visit To Tirupati controversy Members Of Muslim Community Say Violated Islamic Law
शाहरुख खान-जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान और 'जवान' की को-स्टार नयनतारा के साथ भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक तिरुपति बालाजी में प्रार्थना की और 7 सितंबर को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म की सफलता के लिए भगवान बालाजी से आशीर्वाद मांगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुन्नी मुसलमानों की प्रमुख संस्था रजा अकादमी के अध्यक्ष सैयद नूरी ने कहा कि इस्लाम मूर्ति पूजा की इजाजत नहीं देता। मोमिन या इस्लाम का सच्चा आस्तिक केवल अल्लाह के सामने ही झुकेगा।
Anil Sharma: मुस्लिम या पाकिस्तान विरोधी नहीं है 'गदर 2', निर्देशक अनिल शर्मा ने समझाया सनी की फिल्म का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
ShahRukh Khan Jawan actor Visit To Tirupati controversy Members Of Muslim Community Say Violated Islamic Law
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

सैयद नूरी ने कहा कि फिल्म अभिनेताओं में अपने विश्वास के प्रति प्रतिबद्धता की कमी है। उन्होंने कहा कि कई फिल्मों में अभिनेता हिंदू देवी-देवताओं के सामने प्रार्थना करते हैं, आरती आदि करते हैं, जिसकी इस्लाम में सख्त अनुमति नहीं है। हालांकि, नूरी ने कहा कि शाहरुख के मुस्लिम प्रशंसक उनकी तिरुपति दर्शन से प्रभावित नहीं होंगे और वे अपने पसंदीदा सितारे के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। वैसे भी शाहरुख एक नास्तिक जैसे हैं, जिनके लिए धर्म कोई मायने नहीं रखता।
Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण का किरदार निभा इन स्टार्स ने पाई शोहरत, बेहतरीन अभिनय से जीते दर्शकों के दिल

विज्ञापन
ShahRukh Khan Jawan actor Visit To Tirupati controversy Members Of Muslim Community Say Violated Islamic Law
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

वरिष्ठ वकील यूसुफ मुछाला ने कहा कि शाहरुख ने मूर्तिपूजा पर  इस्लामी कानून का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि मूर्ति पूजा पूरी तरह से इस्लाम से अलग है और अभिनेता ने तिरुपति में प्रार्थना करके इस्लाम के मूल सिद्धांत का उल्लंघन किया है। श्री मुछाला ने कहा, 'मैं उनकी निंदा नहीं करूंगा। प्रत्येक व्यक्ति अपनी अंतरात्मा के प्रति जवाबदेह है।' उलेमा काउंसिल के मौलाना महमूद दरियाबादी और जाने-माने मौलवी ने कहा, 'मैं फिल्मवालों की गतिविधियों पर टिप्पणी नहीं करता।' बता दें, 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Krrish 4: 'कृष 4' पर काम हुआ तेज, ऋतिक रोशन की फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू, साल के अंत से शूट होगी मूवी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed