{"_id":"64c7408494dd30a5340ba398","slug":"shahrukh-khan-jawan-first-song-zinda-banda-release-announcement-nayanthara-vijay-sethupathi-starrer-film-2023-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sound Of Jawan: आज रिलीज हो रहा जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा', इतने बजे 1000 डांसर्स संग थिरकते दिखेंगे SRK","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sound Of Jawan: आज रिलीज हो रहा जवान का पहला गाना 'जिंदा बंदा', इतने बजे 1000 डांसर्स संग थिरकते दिखेंगे SRK
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह सबसे अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों जवान का प्रिव्यू रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। इसके बाद जवान का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया, इसे भी लोगों ने जमकर प्यार दिया है। अब फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने इस फिल्म के पहले गाने की घोषणा कर दी है। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पहला गाना जिंदा बंदा की रिलीज डेट और टाइम भी बताया है।
2 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपने फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का गाना जिंदा बंदा जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, वह आज रिलीज हो रहा है। जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया पर जवान ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख खान ने सुबह अपनी एक फोटो के साथ ट्वीट किया, 'जवान की आवाज...गाना आज दोपहर 12:50 पर रिलीज होगा।'
3 of 5
'जवान' में विजय सेतुपति
- फोटो : Social media
बता दें कि इस ट्वीट में शाहरुख खान ने बताया है कि गाना तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भी शामिल है। दरअसल शाहरुख की जवान तमिल, हिंदी और तेलुगू भाषाओं में ही रिलीज हो रही है। यह फिल्म 7 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। बता दें कि इसी साल शाहरुख की पठान भी रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
पठान के जरिए शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर करीब चार साल के बाद वापसी की थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 500 करोड़ से ज्यादा रहा था। पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। वहीं पठान में सलमान खान का कैमियो रोल भी देखने को मिला था।
विज्ञापन
5 of 5
जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जवान की बात करें तो यह फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं। जवान में शाहरुख खान दोहरे किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं नयनतारा कॉप की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।