{"_id":"636f61f9bfc5346b1253d8b4","slug":"shahrukh-khan-mumbai-airport-controversy-expensive-watches-fine-of-rs-7-lakh-charged","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: कस्टम ने शाहरुख को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, सात लाख का जुर्माना भी लगाया, जानें पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर कस्टम ने सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मीडिया हाउस को एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा कि शुक्रवार की रात जब शाहरुख खान शारजाह से वापस आ रहे थे, तब मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने उन्हें तकरीबन एक घंटे के लिए रोक लिया। दरअसल, एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अभिनेता के पास महंगी घड़ियों के कवर मिले। इन कवर की कीमत तकरीबन 18 लाख रुपये थी और इसके लिए कस्टम ड्यूटी का भुगतान नहीं किया गया था। इसी वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया और करीब 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए कहा गया।
2 of 3
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुबह पांच बजे मिली जाने की अनुमति
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि नियमों के उल्लंघन के आरोप में मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने शाहरुख और उनकी पूरी टीम से पूछताछ की। तकरीबन एक घंटे बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। हालांकि, सामने आ रहे वीडियो में शाहरुख खान के साथ उनके बॉडीगार्ड नजर नहीं आए। जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कस्टम ने उनके बॉडीगार्ड रवि को पकड़ रखा था। रिपोर्ट्स की माने तो रवि से पूछताछ के बाद सुबह करीब 5 बजे जुर्माना के तौर पर 6.83 लाख रुपये भरने के बाद सभी को छोड़ा गया।
3 of 3
शाहरुख खान
- फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान की टीम के पास मिली ये घड़ियां
शाहरुख की टीम के पास करीब 18 लाख रुपये की कीमती घड़ियां और कई खाली डब्बे पाए गए। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता के पास से Rolex घड़ी के करीब छह, Espirit ब्रांड की एक, ऐप्पल सीरीज और Babun & Zurbk की भी घड़ियां पाई गईं। कस्टम विभाग सब सवाल-जवाब किए तब पता चला कि इन घड़ियों की कस्टम ड्यूटी नहीं भरी गई थी। लिहाजा शाहरुख समेत उनकी टीम को पूछताछ के लिए रोक लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।