{"_id":"5a67fc514f1c1ba3268b61e5","slug":"shahrukh-khan-on-triple-talaq-case-in-davos-world-economic-forum","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दावोस में तीन तलाक पर बोले शाहरुख खान, खुलेआम पहली बार रखी दिल की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दावोस में तीन तलाक पर बोले शाहरुख खान, खुलेआम पहली बार रखी दिल की बात
Wed, 24 Jan 2018 04:08 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्विट्जरलैंड के दावोस में 'विश्व आर्थिक मंच' सम्मेलन में क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजे गए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। शाहरुख को यह अवार्ड बच्चों और खास तौर पर एसिड हमले का शिकार हुई महिलाओं के लिए काम करने के लिए मिला है। बॉलीवुड के 'बादशाह' ने अपनी संस्था की ओर से किए जा रहे कामों के बारे में विस्तार से बताया।
2 of 5
दरअसल दावोस में विश्व आर्थिक मंच से उनका एक साक्षात्कार लिया गया। इस दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि भारतीय प्रधानमंत्री महिलाओं के उत्थान के लिए क्या कर रहे हैं तो उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जिक्र करने के साथ ही तीन तलाक को लेकर की गई कानूनी पहल को महिलाओं का भला करने वाला बताया।
3 of 5
उन्होंने कहा कि मोदी के इन कदमों का असर देखने में वक्त लग सकता है, लेकिन इनसे माहौल बदलेगा। उनके मुताबिक वह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अलावा मेक इन इंडिया अभियान को विशेष महत्व देते हैं। उन्होंने बताया कि मोदी ने उभरते भारत के बारे में वैसे ही बताया जैसे उनसे अपेक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने शुरुआती जीवन के बारे में विस्तार से बताया। शाहरुख का फाउंडेशन एसिड हमले की शिकार महिलाओं की जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में मदद करता है। फाउंडेशन का नाम मीर फाउंडेशन है। जो शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
पुरस्कार समारोह से पहले शाहरुख ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में बाहें फैलाए हुए अपनी एक तस्वीर साझा की। दावोस पहुंचने के बाद उन्होंने एक और तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उनके पीछे खूबसूरत बर्फीली वादियां हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।