फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब शाहरुख खान ने अरमान कोहली को किया था धन्यवाद, कहा था- उन्होंने बनाया सुपरस्टार

Sun, 29 Aug 2021 11:52 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sun, 29 Aug 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan once thanked armaan kohli for making him superstar because actor was dropped out of film deewana
शाहरुख खान फैनक्लब, अरमान कोहली - फोटो : instagram

अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अरमान कोहली किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अभिनेता का ड्रग्स केस मामले में नाम सामने आया है। इस मामले में पूछताछ के बाद अरमान कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि अरमान कोहली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में फिल्म विरोधी से की थी। लेकिन उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्हें कई बार फिल्मों में अपनी वापसी करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई।



शाहरुख खान को अरमान कोहली ने बनाया सुपरस्टार

लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि भले ही अरमान का अपना करियर उतना सफल नहीं रहा हो, लेकिन शाहरुख खान को सुपरस्टार बनाने में अरमान कोहली ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। शाहरुख खान ने एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में अरमान कोहली का उन्हें सुपरस्टार बनाने के लिए धन्यवाद किया था और साथ ही बताया था कि उन्हें बड़ा स्टार बनाने में कैसे अरमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Shahrukh khan once thanked armaan kohli for making him superstar because actor was dropped out of film deewana
शाहरुख खान फैनक्लब, अरमान कोहली - फोटो : instagram

शाहरुख खान ने अरमान को दिया श्रेय

शाहरुख खान ने साल 2016 में एक शो में इस बात का खुलासा किया था कि उनकी सफलता में अरमान कोहली का बड़ा हाथ था और वो उसका श्रेय अरमान कोहली को देते हैं। दरअसल शाहरुख से पहले अरमान कोहली को फिल्म दीवाना में कास्ट किया गया था। अरमान कोहली ने फिल्म का एक शेड्यूल शूट भी कर लिया था, लेकिन आखिरी मिनट पर उनकी जगह शाहरुख खान को फिल्म में कास्ट किया गया। शाहरुख ने कहा, ‘मेरे स्टार होने के लिए अरमान कोहली जिम्मेदार हैं। वह दिवंगत दिव्या भारती के साथ पोस्टर पर थे। मेरे पास आज भी वो पोस्टर है। मुझे स्टार बनाने के लिए आपका धन्यवाद’।

Shahrukh khan once thanked armaan kohli for making him superstar because actor was dropped out of film deewana
शाहरुख खान फैनक्लब, अरमान कोहली - फोटो : instagram

शाहरुख ने कहा फिल्म में की थी ओवर एक्टिंग

शाहरुख ने फिल्म में अपने अभिनय के बारे बात करते हुए कहा, ‘मुझे खुशी है कि मैंने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन मुझे लगता हैं मैंने फिल्म की सफलता में किसी भी तरह का योगदान नहीं दिया है। मुझे लगता हैं मैंने फिल्म में अच्छा अभिनय नहीं किया। मैंने बहुत अधिक ओवर एक्टिंग की जिसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मैं खुद का सबसे बड़ा आलोचक हूं और जब मैंने खुद को स्क्रीन पर देखा तो मैं हैरान रह गया। ये हैरानी वाली बात नहीं है कि लोगों ने मुझे फिल्म में पसंद किया? ऐसा इसलिए था क्योंकि मैं एक नया चेहरा था। लेकिन ये मेरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नहीं था’।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan once thanked armaan kohli for making him superstar because actor was dropped out of film deewana
दिव्या भारती और अरमान कोहली

फिल्म छोड़ने का नहीं है कोई पछतावा

अरमान कोहली ने दीवाना हाथ से चले जाने के बारे में कहा, ‘अगर हम अतीत के बारे में सोचेंगे कि हमने क्या किया है, तो हमारी जिंदगी नरक हो जाएगी’। इसलिए मैं बैठ के पछतावा नहीं करता। जो हो गया वो हो गया। मुझे ऐसा करना चाहिए था। अगर ऐसा किया होता तो ऐसा होता। काश मैं उस हिसाब से काम कर पाता। काश मैं उस विचार से चल पाता तो मैं कही और होता। शायद होता, लेकिन जैसा मैंने कहा पछतावा नहीं है अगर मैंने दीवाना में काम नहीं किया तो। शाहरुख खान ने दीवाना की और वो आज देश के सुपरस्टार हैं और मैं खुश हूं इस बात से’।

विज्ञापन
Shahrukh khan once thanked armaan kohli for making him superstar because actor was dropped out of film deewana
अरमान कोहली

इन बड़ी फिल्मों को अरमान ने छोड़ा

अरमान कोहली ने सिर्फ दीवाना नहीं बल्कि कई और बड़ी फिल्मों के भी ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने कहा, ‘जो भी मैंने फिल्म छोड़ी उसमें से 80 प्रतिशत सुपरहिट हुईं हैं और फिल्म जगत को कई बड़े सुपरस्टार मिले हैं’। अरमान ने कहा उन्होंने इस बारे में कभी भी शाहरुख खान से बात नहीं की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed