फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब शाहरुख खान को अक्षय कुमार समझ कर फैन ने मांग लिया ऑटोग्राफ, फिर किंग खान ने जो किया...

Fri, 27 Aug 2021 04:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 27 Aug 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh khan once told that a female fan asked him for autograph thinking he is akshay kumar watch video
शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं। भले ही वो पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए लेकिन आज भी शाहरुख की दीवानगी लोगों के बीच कम नहीं हुई है। बॉलीवुड के किंग खान ने अपने दमदार अभिनय और रोमांस से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। कभी राज बनकर तो कभी राहुल बनकर शाहरुख हर लड़की के दिल में उतर गए। हालांकि शाहरुख जितने दमदार अभिनेता हैं स्वभाव से उतने ही हाजिर जवाब और मजाकिया भी हैं।



जब फैन ने शाहरुख को समझ लिया अक्षय कुमार

कभी फैंस के साथ तो कभी अपने को-स्टार के साथ शाहरुख अक्सर मजेदार बातें करके फैंस का दिल जीत लेते हैं। शाहरुख ने एक शो में बताया था कि कैसे एक महिला फैन ने उन्हें अक्षय कुमार समझकर उनसे ऑटोग्राफ मांगा था। वहीं उस महिला फैन के साथ शाहरुख ने फिर क्या किया था ये किस्सा बेहद ही मजेदार है। ये वीडियो एक फैन पेज द्वारा साझा किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SRK WARRIORS (@teamsrkwarriors)


 

Shahrukh khan once told that a female fan asked him for autograph thinking he is akshay kumar watch video
अक्षय कुमार, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साजिद नाडियावाला और रितेश देशमुख के शो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा होस्ट बनकर पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख और अनुष्का दोनों ने ही काफी मजेदार बातें बताई थीं। बातचीत के दौरान शाहरुख ने बताया था कि एक बार वो एयरपोर्ट पर थे और उन्हें अपनी पत्नी के पास घर जाना था। उस समय वो काफी परेशान थे और एयरपोर्ट पर उन्हें काफी लंबा घूमना पड़ा था।

Shahrukh khan once told that a female fan asked him for autograph thinking he is akshay kumar watch video
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

इसी दौरान शाहरुख जब दौड़ रहे थे तो एक महिला फैन भी उनके पीछे पीछे दौड़ रही थी। शाहरुख ने बताया कि वो परेशान थे, उनके बैग का हैंडल भी टूट गया था वो किसी तरह बस फ्लाइट पकड़ना चाहते थे। वहीं महिला फैन भी उनके पीछे लगातार दौड़ रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh khan once told that a female fan asked him for autograph thinking he is akshay kumar watch video
शाहरुख खान - फोटो : Instagram

ऐसे में जब वो कुछ देर के लिए रुके तो महिला तुरंत उनके पास आई और ऑटोग्राफ की जिद की। किंग खान ने उन्हें समझाया कि उनकी फ्लाइट मिस हो जाएगी लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद शाहरुख ने ऑटोग्राफ देने के लिए जैसे ही तैयार हुए तो महिला ने कहा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं अक्षय, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं'।

विज्ञापन
Shahrukh khan once told that a female fan asked him for autograph thinking he is akshay kumar watch video
अक्षय कुमार, शाहरुख खाव - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख ने जैसे ही ये बात बताई होस्ट, अनुष्का शर्मा के साथ साथ वहां बैठे दर्शक भी जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद शाहरुख से पूछा गया कि फिर आपने क्या किया तो किंग खान ने कहा, 'मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता था इसलिए मैंने उन्हें अपना नाम नहीं बताया और अक्षय के नाम से ही ऑटोग्राफ दे दिया'। दर्शकों को शाहरुख खान का ये दिलदार अंदाज काफी पसंद आया। बता दें कि शाहरुख बहुत जल्द फिल्म 'पठान' से दर्शकों के सामने आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका और जॉन भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed