डिज्नी हॉटस्टार पर मध्यकालीन भारत के दौरान रहे मुगल साम्राज्य की कहानी पर एक वेब सीरीज बनाई गई है। इस सीरीज का नाम है द एंपायर। इसमें पहले मुगल बादशाह बाबर की जिंदगी की दास्तान है। हालांकि, मेकर्स इस शो को इतिहास से प्रेरित काल्पनिक कहानी बता रहे हैं, लेकिन रिलीज होते के साथ ही ये वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने की मां ग की जा रही है। यूजर्स का आरोप है कि इस सीरीज में मुगलों का महिमामंडन किया गया है। ट्विटर पर शुक्रवार सुबह से #UninstallHotstar हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।
#UninstallHotstar: 'द एंपायर' देख भड़के यूजर्स, बोले- 'हत्यारा था बाबर, राम जन्मभूमि को नष्ट किया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने लिखा- हिंदुओं के हत्यारों का गुणगान होगा हॉटस्टार पर। भारतीय सभ्यता को रौंदने, बर्बाद करने वाले बर्बर कबीलाई शानदार और महान बताए जाएंगे। समाज को जख्म देने वाली ऐसी उकसाऊ सामग्री पर नकेल जरूरी है। हॉटस्टार को अनइन्स्टॉल किया जाना चाहिए।
Trending 1st . #UninstallHotstar pic.twitter.com/1GgNKICEq8
एक अन्य यूजर ने लिखा, यह शर्म की बात है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर द एम्पायर रिलीज किया गया है जो भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डालने वाले बाबर के जीवन और जंगों पर आधारित है। यूजर्स ने कहा है, जो हमारे राम का नहीं वो किसी और का क्या होगा। दरअसल यहां यूजर्स बाबर द्वारा मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाने की घटना का जिक्र कर रहे हैं।
यह शर्म की बात है।😡✊
डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर द एम्पायर शीर्षक से नया शो 27 अगस्त से आ रहा है, जो भारत में मुग़ल साम्राज्य की नींव डालने वाले जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर के जीवन और जंगों पर आधारित है।
RT 🔁 maximum 👇#UninstallHotstar#UninstallHotstar
यूजर्स का कहना है कि सीरीज में बाबर का महिमामंडन किया गया है। बाबर एक हत्यारा था और उसने भारत की जीत में लाखों हिंदुओं को मार डाला। राम जन्मभूमि को भी नष्ट कर दिया। ऐसे में इस तरह की सीरीज धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।
भारत में मुगल शासन की नींव रखने वाले बाबर के एक किशोर से एक इलाके के सम्राट बनने की कहानी अभी तक लोगों ने वही पढ़ी है जो इतिहास की किताबों में लिखी है। वेब सीरीज में बाबर की कहानी उसकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ावों और संघर्षों को दिखाती है। वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ में वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी बाबर की दादी एसान दौलत के किरदार में हैं।