फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टैटू वाला लव: दिल ही नहीं इन सितारों ने अपने शरीर पर भी लिखवाया है अपने पार्टनर का नाम, खुलेआम करते हैं फ्लॉन्ट

Fri, 27 Aug 2021 03:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 27 Aug 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Saif ali khan to akshay kumar these celebs got name of their partner tattooed on their body
बॉलीवुड सेलेब्स के टैटू - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं जब किसी से प्यार होता है तो इसका इजहार सिर्फ अपने पार्टनर से ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से करने का मन करता है। जहां कुछ लोग अपने प्यार के एहसास को दिल के एक कोने में दबा कर रखते हैं तो वहीं कुछ खुले आम अपने प्यार का नाम अपने नाम संग जोड़ लेते हैं। बॉलीवुड में प्यार के ऐसे कई रंग देखने को मिले हैं। इस इंडस्ट्री में जितने प्यार के किस्से पर्दे पर नहीं दिखाए जाते उससे ज्यादा पर्दे के पीछे दिखाए जाते हैं। प्यार जताने का हर किसी का अपना अपना तरीका होता है लेकिन बॉलीवुड में टैटू को इस मामले में सबसे ज्यादा अहमियत दी गई है।



इन सितारों ने करवाया है अपने पार्टनर के नाम का टैटू

ऐसे कई मौके देखने को मिले हैं जब किसी सितारे ने अपने प्यार का इजहार करने या दुनिया को बताने के लिए अपने प्यार का नाम सिर्फ दिल ही नहीं बल्कि शरीर पर भी लिख दिया। हालांकि इसमें कई कपल्स ऐसे हैं जिनका अब ब्रेकअप भी हो चुका है और कई आज भी साथ हैं।तो चलिए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे ही सितारों से जिन्होंने अपने शरीर पर लिखवाया अपने प्यार का नाम।

Saif ali khan to akshay kumar these celebs got name of their partner tattooed on their body
फरहान अख्तर, शिबानी - फोटो : सोशल मीडिया

शिबानी दांडेकर

बॉलीवुड के लव बर्ड फरहान अख्तर और शिबानी अक्सर अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में शिबानी ने अपनी गर्दन पर ब्वॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू गुदवाया है। शिबानी ने अपने 42वें जन्मदिन पर प्रेमी फरहान को टैटू समर्पित किया है और बताया है कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं।

Saif ali khan to akshay kumar these celebs got name of their partner tattooed on their body
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान

सैफ और करीना बॉलीवुड की हॉटेस्ट जोड़ी में से एक माने जाते हैं। सैफ और करीना के जब प्यार की शुरुआत हुई थी उसी वक्त सैफ ने अपने हाथ पर करीना के नाम का टैटू करवा लिया था। इतना ही नहीं सैफ खुले तौर पर अपना टैटू फ्लॉन्ट भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif ali khan to akshay kumar these celebs got name of their partner tattooed on their body
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण

एक वक्त ऐसा था जब दीपिका और रणबीर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल कहे जाते थे। दोनों की नजदीकियां देखकर लगता था कि जल्द ही दोनों शादी कर लेंगे। दीपिका रणबीर को लेकर अपने एहसास के बारे में जानती थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी गर्दन पर आर के नाम का टैटू करवा लिया था। हालांकि जब दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हो गया तो उन्होंने ये टैटू हटवा लिया।

विज्ञापन
Saif ali khan to akshay kumar these celebs got name of their partner tattooed on their body
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार

अक्षय का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं संग जुड़ा था लेकिन उन्होंने सच्चा प्यार अपनी पत्नी ट्विंकल से किया है। अक्षय और ट्विंकल साथ में काफी अच्छे लगते हैं। अक्षय दिल खोलकर अपनी पत्नी से प्यार करते हैं। इतना ही नहीं इस बात को दुनिया को बताने के लिए अक्षय ने अपने कंधे पर ट्विंकल के नाम का टैटू भी करवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed