बॉलीवुड के सितारों की सुरक्षा का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड पर रहता है। पागल फैन्स से लेकर भीड़ में परेशानी तक, सबसे बचाते हैं ये बॉडीगार्ड्स। ऐसे में इन सितारों का रवैया भी जानना जरूरी है। कुछ उन्हें परिवार का सदस्य मानते हैं तो कुछ के लिए वे इतने अहम नहीं होते। आइये आपको बॉलीवुड के टॉप 5 सितारों के बॉडीगार्ड्स के बारे में बताते हैं।
सिक्योरिटी: सितारों संग साए की तरह रहते हैं उनके बॉडीगार्ड, करोड़ों में है इनकी सैलरी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन- जितेंद्र शिंदे
अमिताभ बच्चन के साथ साए की तरह रहने वाले शख्स का नाम जितेंद्र शिंदे है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र किसी भी कार्यक्रम या फिर शूटिंग के दौरान बिग बी के साथ हमेशा रहते हैं। जितेंद्र को बतौर सैलरी मोटी रकम भी मिलती है। इसके लिए बिग बी उन्हें सालाना 1.2 करोड़ की सैलरी देते हैं।
आमिर खान की सुरक्षा का जिम्मा उनके बॉडीगार्ड युवराज घोरपड़े पर है। फिल्म प्रमोशन हो या फिर शूटिंग युवराज आमिर की सुरक्षा करने के लिए उनके साथ साए की तरह रहते हैं। दीपिका उन्हें 80 लाख हर साल सैलरी देती हैं।
शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह हैं। रवि से पहले यासीन लगातार 10 साल तक किंग खान की सुरक्षा कर चुके हैं। अब यासीन ने अपनी सिक्योरिटी कंपनी खोल ली है। शाहरुख हर साल उन्हें 2.5 करोड़ देते हैं।
फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार वैसे तो बहुत फिट हैं लेकिन उन्होंने भी अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड रखा है। अक्षय के बॉडीगार्ड का नाम श्रेयसे ठेले है। अक्षय के साथ-साथ उनके बेटे आरव की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी श्रेयसे ही कर रहे हैं। कहा जाता है कि अक्की अपने बॉडीगार्ड को सालना 1.2 करोड़ रुपए सैलरी देते है।