{"_id":"630dc32057d5641d470b4824","slug":"shahrukh-khan-rejcted-don-3-script-due-to-boycott-bollywood-and-back-to-back-flop-films-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Don 3: बॉक्स ऑफिस के हालात देख शाहरुख खान को लगा डर! ठुकराया डॉन 3 का ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Don 3: बॉक्स ऑफिस के हालात देख शाहरुख खान को लगा डर! ठुकराया डॉन 3 का ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस हिंदी सितारों से नाराज है, शायद यही वजह है कि एक के बाद एक फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। बड़े बजट से लेकर बड़ी-बड़ी स्टाराकास्ट तक सभी की फिल्में फ्लॉप होती जा रही हैं। हाल ही में 'लाल सिंह चड्डा', 'रक्षा बंधन' बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के भी हालात सही नहीं हैं। बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों की ऐसी हालत सच में चौंकाती है। बॉलीवुड पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए अब किंग खान यानि शाहरुख खान ने एक अहम फैसला लिया है।
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने कुछ दिन पहले बैक टू बैक तीन फिल्मों की घोषणा की थी। उनकी पठान, जवान और डंकी तीनों ही फिल्में पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा शाहरुख खान हाल ही में फिल्म रॉकेट्री में कैमियो रोल में भी नजर आए थे। अब फैंस उनको बहुत जल्द डॉन 3 में देखने की इच्छा जता रहे हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए अभी मना कर दिया है।
3 of 4
शाहरुन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शाहरुख को ये फिल्म ऑफर हुई थी। फिल्म की स्क्रिप्ट को फरहान अख्तर ने लिखा है। लेकिन अब ऐसा सुनने में आ रहा है कि शाहरुख उस स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हैं। इसी वजह से उन्होंने अभी फिल्म को करने से मना कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब शाहरुख पूरी तरह से स्क्रिप्ट को लेकर आश्वस्त हो जाएंगे तो वह रोल को फिर करना चाहेंगे। चूंकि बॉक्स ऑफिस का सिनेरियो अभी ठीक नहीं चल रहा है, इसी वजह से वह किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले कई बार सोचना चाहते हैं। फिलहाल, फरहान फिर से डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान
- फोटो : social media
डॉन 3 तो अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर ही है, ऐसे में फिल्म को देखने के लिए अभी दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। तब तक फैंस शाहरुख खान को जवान और पठान में देख पाएंगे। शाहरुख की पठान सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।