फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर की नसीहत पर आया शाहरुख खान का जवाब, बोले- आपसे बेहतर कौन...

Sun, 30 Jun 2019 02:20 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 30 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan reply to Sachin Tendulkar for For Helmet advice
Sachin Tendulkar, Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 27 साल पूरे कर लिए हैं। साल 1992 में आई फिल्म दीवाना से अपने करियर के शुरुआत करने वाले किंग खान उस फिल्म में बाइक चलाते हुए नजर आए। 27 साल बाद इसी सीन को दोहराते हुए शाहरुख ने बाइक चलाई। इस दौरान वो हेलमेट लगाना भूल गए। इस पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई देते हुए नसीहत भी दे डाली। अब इस पर शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है।

Shahrukh Khan reply to Sachin Tendulkar for For Helmet advice
shah rukh khan - फोटो : social media

शाहरुख खान ने बाइक चलाते हुए अपना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ''डियर बाजीगर, डोंट 'चक' दे हेलमेट। जब तक है जान तब तक बाइक पर हेलमेट जरूर पहनें। 27 साल पूरे करने के लिए बहुत बधाई। जल्द ही मिलते हैं मेरे दोस्त।' 
 



 

Shahrukh Khan reply to Sachin Tendulkar for For Helmet advice
सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर शाहरुख ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, 'मेरे दोस्त, हेलमेट पहनकर, ऑन ड्राइव..ऑफ ड्राइव और स्ट्रेट ड्राइव करना आपसे बेहतर कौन सिखा सकता है! अपने नाती-पोते को बताऊंगा कि मुझे 'ड्राइविंग' की सीख स्वयं महान सचिन से मिली है। फिश करी पर जल्द ही आपसे मुलाकात होगी। आपका शुक्रिया।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan reply to Sachin Tendulkar for For Helmet advice
shah rukh khan and abram - फोटो : social media

बता दें कि शाहरुख खान ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें शाहरुख ने लिखा था- 'हेलो दोस्तों, भारतीय सिनेमा में 27 सालों के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जो कि पृथ्वी पर बिताए मेरे जिंदगी का बिल्कुल आधा है। मैं कई सालों से अधिक समय से आपका मनोरंजन करने की कोशिश करता आ रहा हूं, कभी-कभी इसमें सफल हुआ तो कई बार असफल हुआ हूं। इसलिए, इतने सालों तक मेरा साथ निभाने के लिए मैं आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
 



 

विज्ञापन
Shahrukh Khan reply to Sachin Tendulkar for For Helmet advice
Shah rukh Khan - फोटो : social media

गौरतलब है कि शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed