फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Case: 'ये शक्तिशाली लोगों को चुनौती देने का...', मुख्य गवाह के निधन के बाद ट्रोल हुए आर्यन खान

Sat, 02 Apr 2022 01:25 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 02 Apr 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Drug Case: NCB Key Witness Prabhakar Sail Passes Away
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण साल 2021 का ड्रग्स केस है, जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। हालांकि, आर्यन के जमानत पर रिहा होने के बाद से ही मामला ठंडे बस्ते में चला गया, लेकिन अब खबर आ रही है कि मामले के प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल का निधन हृदय रोग के कारण हो गया है। गौरतलब है कि प्रभाकर सेल एनसीबी के पंच गवाह यानी छापेमारी के दौरान मौजूद स्वतंत्र गवाहों में से एक थे। इस खबर के सामने आने के बाद से ही नेटिजन्स ने आर्यन खान और शाहरुख खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

Shahrukh Khan Son Aryan Khan Drug Case: NCB Key Witness Prabhakar Sail Passes Away
शाहरुख-सलमान और केआरके - फोटो : Instagram

केआरके ने शाहरुख खान पर कसा तंज
इस मुद्दे पर केआरके का ट्वीट सामने आया है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा, "आर्यन खान मामले में प्रमुख गवाह प्रभाकर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह भारत में शक्तिशाली लोगों को चुनौती देने का परिणाम है। ऐसा लंदन और दुबई में नहीं होता है।"

 
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Drug Case: NCB Key Witness Prabhakar Sail Passes Away
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

यह हत्या है!
वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "आर्यन खान ड्रग मामले में एनसीबी के मुख्य गवाह प्रभाकर सेल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सवाल यह है कि एनसीबी क्या कर रही है ... उन्होंने मुख्य गवाह की रक्षा क्यों नहीं की, क्योंकि हम सभी जानते हैं कि यह हत्या है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Son Aryan Khan Drug Case: NCB Key Witness Prabhakar Sail Passes Away
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से पंगा लेने का नतीजा
वहीं अन्य यूजर ने लिखा, "प्रभाकर सेल को किसने मारा? क्या उसकी मौत बॉलीवुड से पंगा लेने का नतीजा है? और जो वकील बिना किसी जांच के यह कह रहा है, वह भी इस मामले में शक के घेरे में है!"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed