फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी गौरी ने शाहरुख के बारे में खोला बड़ा राज, बताया तैयार होने में लगाते हैं कितने घंटे

Sun, 22 Dec 2019 07:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 22 Dec 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Takes Five Hours To Get Ready Says Wife Gauri Khan At an Award Show
Gauri Khan,Shahrukh Khan

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले शाहरुख खान और गौरी खान पर फैन्स की नजर हमेशा बनी रहती है। किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले शाहरुख की निजी जिंदगी से लोग काफी प्रभावित रहते हैं। शाहरुख जिस तरह से अपने परिवार का ख्याल रखते हैं उसे देख कोई भी उनका फैन बन जाए। उनकी और गौरी की प्रेम कहानी के चर्चे तो आम हैं। दोनों की प्रेम कहानी के साथ ही उनकी जोड़ी को भी फैन्स काफी पसंद करते हैं। इसलिए लोग चाहते हैं कि वो अपनी पसंदीदा जोड़ी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानें।

Shahrukh Khan Takes Five Hours To Get Ready Says Wife Gauri Khan At an Award Show
Gauri Khan

तभी तो ये स्टार्स भी अपने फैन्स के लिए समय-समय पर कुछ ना कुछ नई बात बताते रहते हैं। हाल ही में एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरा खान ने उनसे जुड़ा एक राज खोला है। गौरी ने बताया है कि शाहरुख कहीं जाने के लिए तैयार होने में गौरी से भी ज्यादा समय लगाते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं पांच मिनट लेती हूं और वह (शाहरुख) पांच घंटे लेते हैं।'

Shahrukh Khan Takes Five Hours To Get Ready Says Wife Gauri Khan At an Award Show
Shahrukh Khan Gauri Khan - फोटो : amar ujala

साथ ही गौरी ने ये भी बताया कि शाहरुख का एक पूरा कमरा सिर्फ वार्डरोब से भरा हुआ है। वहीं इसके बारे में जब शाहरुख से पूछा गया तो जवाब में शाहरुख ने कहा, 'मैं हर बार वही कपड़े पहनता हूं। मैं ब्लैक सूट पहनता हूं, इसलिए हर बार अलग-अलग तरह का ब्लैक सूट पहनना पड़ता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Takes Five Hours To Get Ready Says Wife Gauri Khan At an Award Show
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान और गौरी खान दोनों स्टार जोड़ी वोग एक्स नायका फैशन पावर लिस्ट इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट में उन्हें मोस्ट स्टाइलिश कपल ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसी दौरान गौरी और शाहरुख ने ये बात कही थी।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Takes Five Hours To Get Ready Says Wife Gauri Khan At an Award Show
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस इवेंट के दौरान का एक वीडियो भी शाहरुख और गौरी का वायरल हुआ था। इस वीडियो में शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ इवेंट में एंट्री करते समय गौरी का गाउन संभालते हुए उसे पकड़ लेते हैं ताकि वो गंदा न हो जाए। इस वीडियो को शाहरुख के फैन्स ने काफी पसंद किया था। साथ ही वीडियो के लिए शाहरुख की जमकर तारीफ भी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed