फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ShahRukh Khan: शाहरुख ने अपनी सफलता को कई लोगों के सहयोग का नतीजा बताया, बोले-यह दो तरफा रास्ता है

Tue, 26 Nov 2024 12:53 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 26 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

एक आउटसाइडर होने के बावजूद शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने लिए बड़ा मुकाम बनाया है। इस सफलता के लिए वह कई लोगों को श्रेय देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर इस विषय पर बात की।

विज्ञापन
ShahRukh Khan Think His Success Result Of Cooperation Many People Say This Is A Two Way Street
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

शाहरुख खान ने अपने शुरुआती करियर में एक रोमांटिक हीरो के तौर पर खुद को बॉलीवुड में स्थापित किया। पर्दे पर उनके जैसा रोमांस करना किसी दूसरे हीरो के बस की बात नहीं है। पिछले कुछ सालों में तो शाहरुख खान अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हुए भी नजर आए। दर्शकों ने उन्हें हर तरह की फिल्मों में पसंद किया। फैंस के बीच भी उनकी दीवानगी पहले जैसे ही बरकरार है। अपनी इस सफलता से शाहरुख खान भी खुश हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि उनकी इस सफलता में कई लोगों का सहयोग है। इसके अलावा अपने फैंस के बारे में भी उन्होंने काफी कुछ कहा। 

ShahRukh Khan Think His Success Result Of Cooperation Many People Say This Is A Two Way Street
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

जो मिला है उसका करते हैं सम्मान 
हाल ही में शाहरुख ने एक इवेंट में अपनी सफलता के बारे में बात की। वह कहते हैं, ‘मुझे जो मिला है, मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं दिल से सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं जानता हूं कि यह सफलता सिर्फ मेरी नहीं है। मेरे करियर और निजी जीवन में कई लोग एक साथ आए। मैंने अपना जीवन उनके साथ बिताया है।’ इस बयान के जरिए शाहरुख का कहना है कि उनकी सफलता में कई लोगों का हाथ है, कई लोगों के सहयोग से वह आज यहां तक आए हैं।


 

 

ShahRukh Khan Think His Success Result Of Cooperation Many People Say This Is A Two Way Street
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अपने लिए ईमानदार रहे हैं 
सफल होने के बाद भी शाहरुख बहुत ही विनम्र नजर आते हैं। इस पर वह कहते हैं, ‘मैं जानता हूं कि यह सब कुछ मेरा नहीं है, मैं इस बात को लेकर ईमानदार हूं। यह सोचना बेवकूफी होगी कि यह सिर्फ मेरी वजह से है। यह कभी भी एकतरफा रास्ता नहीं है। शाहरुख का कहने का मतलब है कि उनकी मेहनत के अलावा कई लोगों के साथ के कारण वह इतने सफल हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ShahRukh Khan Think His Success Result Of Cooperation Many People Say This Is A Two Way Street
फैंस से मिलते हुए शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk

फैंस के लिए ऐसी बात 
अपने फैंस के लिए शाहरुख ने एक प्यारी बात कही। वह कहते हैं, ‘ मैं अपने घर की रेलिंग पर खड़ा हो सकता हूं, किसी को भी मुझसे प्यार करने की जरूरत नहीं है। लेकिन फैंस प्यार देते हैं। यह भी दो तरफा रास्ता है। दरअसल, आज भी शाहरुख के घर मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में फैंस आते हैं। फैंस उनकी बस एक झलक पाना चाहते हैं क्योंकि वह शाहरुख को बहुत चाहते हैं। वहीं शाहरुख भी अपने घर की रेलिंग पर रोज आते हैं और अपने फैंस से मिलते हैं। इस तरह से वह अपने फैंस को उनका दिया हुआ प्यार लौटाते हैं। यही बात शाहरुख को बॉलीवुड का किंग खान भी बनाती है।

विज्ञापन
ShahRukh Khan Think His Success Result Of Cooperation Many People Say This Is A Two Way Street
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
किंग में बेटी संग करेंगे अभिनय 
शाहरुख खान जल्द ही एक एक्शन फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम ‘किंग’ बताया जा रहा है। सुनने में आया है कि वह इसमें अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अभिनय करेंगे।
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू ने शाहरुख खान के व्यक्तित्व पर की बात, कहा- ऐसे बहुत कम लोग हैं, जिनकी..

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed