फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालीवुडः मिलिए फिल्मों के पागल प्रेमियों से जिन्होंने दिखाया कि प्यार की कोई हद नहीं होती

Sun, 02 May 2021 06:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 02 May 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Shahid Kapoor these actors played crazy lovers in movies
शाहिद, शाहरुख, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड ने दर्शकों को हमेशा से प्यार के अनोखे अनोखे रुप दिखाए हैं। कई बार इन्हीं फिल्मीं कहानियों से प्रेरित होकर असल जिंदगी में भी लोगों ने शाहरुख-सलमान बनने की कोशिश की है। इन फिल्मों में आशिकों के वो रूप देखने को मिले जिन्होंने बताया कि प्यार की कोई हद नहीं होती है। हालांकि असल जिंदगी में अगर ऐसा पागलपन देखने को मिले तो लड़कियां पागल प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दें। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही फिल्मी किरदारों से जिन्होंने दिखाई दीवानगी।

Shahrukh Khan to Shahid Kapoor these actors played crazy lovers in movies
डर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान(डर)

शाहरुख ने एक दो नहीं बल्कि कई फिल्मों में पागल प्रेमी के किरदार निभाए हैं। हालांकि उनके किरदार कई बार ग्रे शेड वाले होते थे। वहीं फिल्म 'डर' में तो उन्होंने प्यार का ऐसा खौफनाक मंजर दिखाया था कि हीरोइन से लेकर फिल्म देख रहे दर्शक भी डर गए थे। फिल्म डर में शाहरुख ने एक स्टॉकर की भूमिका अदा की थी जो अपने प्यार को पाने के लिए किसी का कत्ल करने से भी पीछे नहीं हटता है। ये फिल्म पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी।

Shahrukh Khan to Shahid Kapoor these actors played crazy lovers in movies
धनुष, सोनम - फोटो : सोशल मीडिया

धनुष( रांझणा)

धनुष ने कुंदन बनकर प्यार का ऐसा रूप दिखाया कि दर्शक उन्हें देखते ही रह गए। जोया के प्यार में पड़ा कुंदन वो सबकुछ करता है जो गली मोहल्ले के लड़के किसी लड़की का प्यार पाने के लिए करते हैं। हालांकि कुंदन की दीवानगी सिर्फ यहीं तक नहीं रुकती। जोया की नजर में खुद को साबित करने के लिए कुंदन मरने तक को तैयार हो जाता है। फिल्म में धनुष और सोनम के अभिनय की जबरदस्त तारीफ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan to Shahid Kapoor these actors played crazy lovers in movies
देवदास - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान(देवदास)

किसी के प्यार में दुनिया भुला देना भी पागलपन है। फिल्म 'देवदास' में शाहरुख ने एक ऐसे प्रेमी की भूमिका निभाई थी जो अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसकी जिंदगी नरक नहीं बनाता बल्कि खुद को नरक में धकेल देता है। उसके पास रुपया, पैसा गाड़ी और लड़कियों की कोई कमी नहीं रहती, लेकिन उसे सिर्फ पारो का प्यार चाहिए रहता है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में शाहरुख के अभिनय को बहुत पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Shahrukh Khan to Shahid Kapoor these actors played crazy lovers in movies
सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी (धड़कन)

फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी ने देव नाम के एक शख्स का किरदार निभाया था जो अंजलि( शिल्पा शेट्टी) से बहुत प्यार करता है। देव एक ऐसी प्रेमी है जो अक्खड़ है, बद्तमीज है और वो किसी भी कीमत पर अंजलि को खुद से दूर नहीं जाने दे सकता। ऐसे मे जब अंजलि की शादी राम(अक्षय कुमार) से हो जाती है तो वो दोनों को अलग करने की भी तमाम कोशिश करता है, लेकिन अंत में उसे समझ आता है कि अंजलि राम के साथ ज्यादा खुश रहेगी। फिल्म में सुनील शेट्टी का निभाया किरदार आज भी लोगों को काफी पसंद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed