फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करना चाहते शाहरुख खान, बोले- 'मजा तो आएगा लेकिन वो बहुत...'

Tue, 05 Feb 2019 12:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 05 Feb 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan wants to to work with akshay kumar but timing not match
shah rukh khan
इस समय बॉलीवुड में किसी खान का नहीं बल्कि कम बजट की फिल्में करने वाले आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन और राजकुमार राव जैसे नए हीरो का बोलबाला है । बॉलीवुड में चंद फिल्में कर इस यंग जेनरेशन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है । इसके बावजूद ये सभी स्टार्स अक्षय कुमार की तरह बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं ।
shahrukh khan wants to to work with akshay kumar but timing not match
shah rukh khan - फोटो : file photo
जिस तरह अक्षय एक साल में कई सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं उसी तरह बनने का सपना ये स्टार्स भी देखते हैं । अब अक्षय की तरह काम की इच्छा एक खान ने भी जताई है और वो हैं शाहरुख खान । जी हां, शाहरुख खान कई दशकों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं । 
shahrukh khan wants to to work with akshay kumar but timing not match
Shah rukh Khan
अब वो अलग-अलग तरह के रोल कर खुद को पॉलिश करने में लगे हैं हालांकि सफलता उनके हाथ नहीं आ रही है । शाहरुख खान ने अपनी आखिर रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में एक बौने का किरदार निभाया लेकिन फिल्म फ्लॉप रही । हाल ही में शाहरुख से अक्षय की तरह साल में दो-तीन फिल्में करने के बारे में पूछा गया ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan wants to to work with akshay kumar but timing not match
Shah Rukh Khan
इस पर शाहरुख ने कहा, 'मैं इस पर क्या बोलूं । मैं उसकी तरह सुबह जल्दी नहीं उठ पाता । मैं तब सोता हूं जब अक्षय उठ जाते हैं । उसका दिन बड़ी जल्दी शुरू हो जाता है । जब मैं काम शुरू करता है तो वो पैकअप कर देता है और घर चला जाता है ।'
विज्ञापन
shahrukh khan wants to to work with akshay kumar but timing not match
shah rukh khan
'इस वजह से वो हमसे ज्यादा काम करता है ।' शाहरुख ने कहा कि हम साथ में काम कर सकते हैं लेकिन हमारी टाइमिंग मैच नहीं करती । शाहरुख ने कहा, 'अगर मैं अक्षय के साथ काम करूंगा तो मजा आएगा । दोनों सेट पर मिलेंगे ही नहीं । वो जा रहा होगा मैं आ रहा होऊंगा ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed