हिंदी सिनेमा में नकारात्मक और हास्य किरदार से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता शक्ति कपूर आज शादी की सालगिरह मना रहे हैं। शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की। रिश्ते में वह पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। आज उनकी शादी की सालगिरह पर जानते हैं कुछ दिलचस्प तथ्य...
37 साल पहले शक्ति कपूर ने इस अभिनेत्री संग लिए थे फेरे, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर उनकी बेटी और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने पुरानी तस्वीर शेयर की। श्रद्धा ने लिखा- 'बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपको। ढेर सारा प्यार जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे इतना प्यार करने लिए शुक्रिया। आज मैं जो कुछ भी हूं आपकी वजह से हूं।'
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on
1982 में शक्ति कपूर ने शिवांगी कोल्हापुरे से शादी की थी। शिवांगी का जन्म मुंबई में हुआ था। शिवांगी के पिता का नाम पंढरीनाथ कोल्हापुरे और उनकी माता का नाम अनुपमा कोल्हापुरे है। शिवांगी ने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में बतौर गायिका करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड में काम करना शुरू किया था।
खबरों के मुताबिक, शिवांगी और शक्ति कपूर की मुलाकात फिल्म 'किस्मत' की शूटिंग के समय हुई थी। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन शिवांगी के माता-पिता को उनका ये रिश्ता मजूर नहीं था और वह इन दोनों की शादी के सख्त खिलाफ थे।
इसके बाद शिवांगी ने 18 साल की उम्र में ही शक्ति कपूर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। बताया जाता है कि उन्होंने घर से भागकर शादी की थी। शिवांगी और शक्ति कपूर के दो बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर हैं। शादी के बाद शिवांगी ने फिल्मों से किनारा कर लिया और परिवार में व्यस्त में हो गईं।
महेश मांजरेकर की बेटी होने के नाते मिले रोल पर बोलीं सई, मुझे अपना मुकाम खुद हासिल करना है