फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera Week 1 Box Office: पहले हफ्ते में ही ढेर हुई YRF की 'शमशेरा', वर्ल्ड वाइड की सिर्फ इतनी कमाई

Fri, 29 Jul 2022 05:29 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 29 Jul 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Shamshera Box Office Collection Day 7 Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt starrer mark 40 cr in first weekend
'शमशेरा' में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स के लिए यह साल बेहद खराब लग रहा है क्योंकि एक के बाद एक फ्लॉप हुई फिल्मों के बाद 150 करोड़ के मेगा बजट में बनी रणबीर कपूर की 'शमशेरा' को लेकर काफी उम्मीदें थीं लेकिन सब पर पानी फिरता नजर आ रहा। रिलीज के सातवें दिन यानी बृहस्पतिवार को ही बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। यहां तक कि वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने कोई खास कलेक्शन नहीं किया है। 'शमशेरा' की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग काफी सकारात्मक थी, जिसे देखकर लग रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई करेगी, हालांकि अच्छा कलेक्शन तो दूर की बात है, फिल्म को ठीक-ठाक कमाई के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है और पहले सप्ताह में ही शमशेरा ने बॉक्स ऑफिस पर बिना लड़े ही दम तोड़ दिया।

Shamshera Box Office Collection Day 7 Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt starrer mark 40 cr in first weekend
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'शमशेरा' को लेकर काफी बज बनाया गया था, फिल्म के सेट से लेकर बजट और स्टार कास्ट को भी खूब सोच-समझकर कास्ट किया गया। फिल्म में रणबीर कपूर जैसे ब्रांड वैल्यू वाले स्टार को लिया गया तो वहीं नेगेटिव किरदार के लिए भी दमदार अभिनेता संजय दत्त को लिया गया था, इसके अलावा वाणी कपूर के साथ ग्लैमर का तड़का लगाने की भी कोशिश की गई, हालांकि ये सारी चीजें भी फिल्म को सफल बनाने में नाकामयाब होती दिख रही हैं, क्योंकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आखिर में कंटेंट ही किंग है। रिलीज के बाद इसे समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की कोई खास अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है, जिसका खामियाजा फिल्म को भुगतना पड़ रहा है।

Shamshera Box Office Collection Day 7 Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt starrer mark 40 cr in first weekend
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'शमशेरा' ने ओपनिंग डे पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.5 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद वीकेंड को भी फिल्म को कोई फायदा नहीं मिला और रविवार को भी फिल्म ने सिर्फ 11 करोड़ की कमाई की। इसके बाद कलेक्शन में और गिरावट देखने को मिली, सोमवार के टेस्ट में सिर्फ 2.90 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म बुरी तरह फेल हुई। इसके बाद मंगलवार को 2.40 करोड़ और छठे दिन बुधवार को फिल्म ने महज 1.90 करोड़ का कारोबार किया। अब सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शमशेरा ने बृहस्पतिवार को सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और पहले सप्ताह  में फिल्म ने कुल 40.45 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ इस साल यशराज बैनर की एक और फिल्म पर फ्लॉप का ठप्पा लगता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera Box Office Collection Day 7 Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt starrer mark 40 cr in first weekend
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, 'शमशेरा' यशराज फिल्म्स की इस साल की सबसे ज्यादा शानदार फिल्म मानी जा रही थी, लेकिन इसका हाल भी पिछली फिल्मों की तरह ही रहा। यह भी बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार नहीं पकड़ पाई। देश में तो फिल्म को दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं, साथ ही वैश्विक स्तर पर भी इसका हाल बुरा है। जानकारी के मुताबिक, शमशेरा का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 52 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed