फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: काले सूट में कमर मटकाती नजर आईं सपना, डांस मूव्स ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Fri, 29 Jul 2022 04:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 29 Jul 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary: haryanvi dancer dance on new song kamini vedio gets viral on you tube
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सपना के फैंस उनका डांस देखने और उनके प्रोग्राम में जाने के लिए घंटों तक लाइनों में खड़े रहकर इंतजार करते हैं। देसी क्वीन भी अपने फैंस की दिली ख्वाहिश पूरी करने के लिए आए दिन स्टेज शोज करती रहती हैं और अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं उनके गानों का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही उनका गाना रिलीज होता है वह इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। बीते काफी समय से सपना चौधरी अपने गाने 'कामिनी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में अपने इसी गाने पर सपना जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Sapna Choudhary: haryanvi dancer dance on new song kamini vedio gets viral on you tube
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना का दिल चुराने वाला डांस 
बीते काफी समय से समय चौधरी अपने गाने 'कामिनी' का जमकर प्रमोशन कर रही है। इसी क्रम में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने एक इवेंट में इस गाने पर जमकर डांस किया। 'कामिनी' पर सपना का थिरकना लोगों को खूब भाया और अब सपना के इस डांस परफॉर्मेंस का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। काले और हरे रंग के सलवार-सूट में सपना का हर एक मूव उनके फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है।    

Sapna Choudhary: haryanvi dancer dance on new song kamini vedio gets viral on you tube
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपीट पर सुन रहे हैं लोग
इस वायरल होते डांस वीडियो में सपना अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'कामिनी' पर कमर मटकाती दिख रही हैं। सपना का यह वीडियो देसी गीत यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को दर्शक रिपीट पर देख रहे हैं और अब तक इसे 587,619 व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में सपना का डांस देख फैंस उनके हर मूव की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary: haryanvi dancer dance on new song kamini vedio gets viral on you tube
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

सपना के नखरों पर फिदा फैंस 
'कामिनी' में सपना चौधरी का देसी अंदाज देखने को मिला है। इसकी शुरुआत गांव के एक घर से होती है।सपना चौधरी के साथ इस गाने में आमीन बरोडी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री सभी को पसंद आ रही है। सपना की हर अदा पर फिदा रहने वाले उनके फैंस को उनका यह नखरीला अंदाज भी खूब भा रहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed