फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shantipriya Birthday: हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार के साथ किया डेब्यू, रातोंरात बन गई थीं स्टार, फिर अचानक...

Thu, 22 Sep 2022 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Sep 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Shantipriya Birthday: know about Akshay Kumar Saugandh movie actress life career marriage and love story
शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता अक्षय कुमार की पहली फिल्म 'सौगंध' में उनके साथ नजर आई खूबसूरत अभिनेत्री तो आपको याद होगी? खूबसूरत मुस्कान और बड़ी-बड़ी आंखों वाली इस एक्ट्रेस का आज जन्मदिन हैं। नाम है शांतिप्रिया। संयोग की बात है कि 'सौगंध' शांतिप्रिया की भी हिंदी पहली हिंदी फिल्म थी। इससे पहले वह साउथ सिनेमा में अपना नाम रौशन कर चुकी थीं। 'सौगंध' में खिलाड़ी कुमार और शांतिप्रिया की जोड़ी खूब हिट हुई। इसके बाद शांतिप्रिया ने फिर कुछ और हिंदी फिल्मों में काम किया, मगर 'सौगंध' जैसा जादू नहीं चला पाईं। फिर, अचानक वह इंडस्ट्री से गायब हो गईं। हालांकि, इस साल खबर आई कि वह फिर रुपहले पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। आज शांतिप्रिया का बर्थडे है। आइए जानते हैं इनके बारे में...

Shantipriya Birthday: know about Akshay Kumar Saugandh movie actress life career marriage and love story
शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

शांतिप्रिया का जन्म 22 सितंबर 1969 को आंध्रप्रदेश में हुआ। शांतिप्रिया ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा से पहले उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में काम किया। शांतिप्रिया ने 1987 में आई तमिल फिल्म 'एंगा ओरु पाटुकरन' से फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषा में 24 से अधिक फिल्में की। शांतिप्रिया तमिल फिल्म जगत का एक बड़ा नाम थीं। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ हिन्दी फिल्म जगत में कदम रखे और 'सौगंध' फिल्म की। पहली फिल्म में शांतिप्रिया का जादू चल पड़ा। मगर, वह इंडस्ट्री में ज्यादा वक्त तक नहीं टिक पाईं। शांतिप्रिया ने 1994 तक फिल्मों में काम किया और फिर फिल्में छोड़ने के बाद 1999 में एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी कर ली।

Shantipriya Birthday: know about Akshay Kumar Saugandh movie actress life career marriage and love story
शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'सौगंध' के बाद शांतिप्रिया ने 'मेरे सजना साथ निभाना', 'फूल और अंगार' और 'मेहरबान' फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में वो मिथुन चक्रवर्ती के साथ नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म 'वीरता' में काम किया। आखिरी बार वह फिल्म 'इक्के पे इक्का' में नजर आईं। अक्षय कुमार के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली शांतिप्रिया ने स्क्रीन से दूर होने से पहले अपनी आखिरी फिल्म 'इक्के पे इक्का' भी अक्षय कुमार के साथ ही की थी। एक्टिंग की दुनिया छोड़ शांतिप्रिया फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं। मगर, अचानक उनकी जिंदगी में भूचाल आया। वर्ष 2004 में एक्ट्रेस के पति सिद्धार्थ रे का निधन हो गया। उनके दो बेटे हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी शांतिप्रिया के ऊपर आ गई, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shantipriya Birthday: know about Akshay Kumar Saugandh movie actress life career marriage and love story
शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

इसी साल शांतिप्रिया को लेकर खबर आई कि वह एक्टिंग की दुनिया में फिर से कमबैक करने जा रही हैं। इसके अलावा यह भी खबर आई कि इन दिनों वह चर्चित कोरियोग्राफर संदीप सोपारकर के साथ काफी वक्त बिता रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शांतिप्रिया और संदीप सोपारकर इसी साल अप्रैल महीने में एक डांस इवेंट में मिले थे और तभी से दोनों को एक दूसरे के प्रति आकर्षण हुआ। आपको बता दें कि शांतिप्रिया के दिवंगत पति सिद्धार्थ रे मराठी फिल्मों के चर्चित अभिनेता थे। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'बाजीगर' में अहम किरदार निभाया था। साल 2004 में सिर्फ 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। तभी से शांतिप्रिया की जिंदगी तन्हाई में गुजर रही थी। वहीं, कोरियाग्राफर संदीप सोपारकर की शादी साल 2009 में मॉडल जेसी रंधावा से हुई थी। दोनों ने साल 2016 में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed