{"_id":"632b5da18ac764471b254c2a","slug":"akshara-singh-shared-a-special-video-for-brother-nishant-bhatt-and-told-that-she-is-learning-marathi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: मराठी सीख रही हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, कातिल अदाओं के साथ खास शख्स के लिए शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: मराठी सीख रही हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, कातिल अदाओं के साथ खास शख्स के लिए शेयर किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो बीते कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिनों अक्षरा सिंह का एक प्राइवेट वीडियो लीक होने का दावा किया गया था। हालांकि, अक्षरा ने साफ कर दिया कि वो वीडियो उनका नहीं है। इन सबके बीच अक्षरा अपनी लाइफ में आराम से जी रही हैं और अब वह मराठी भाषा सीख रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक खास शख्स के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है।
2 of 4
अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट
- फोटो : Instagram
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक मराठी गाने पर लिपसिंग करती दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा एक दम मराठी महिला की तरह तैयार हो रखी हैं। साड़ी के साथ अपने लुक को मराठी टच देने के लिए अभिनेत्री ने नाक में बड़ी सी नथ पहनी हुई है, जो मराठी स्टाइल वाली है। इस वीडियो में अक्षरा अपनी अदाएं दिखा रही हैं।
3 of 4
अक्षरा सिंह
- फोटो : insta
इस वीडियो के साथ अक्षरा ने कैप्शन में उस शख्स का नाम लिखा है, जिसके लिए यह वीडियो बनाया गया है। अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'भाई के लिए मराठी सीख रही हूं और तुमसे मैच खाने की पूरी कोशिश कर रही हूं।' यह पोस्ट अक्षरा ने निशांत भट्ट को टैग किया है। बता दें कि दोनों बिग बॉस ओटीटी में एक साथ नजर आए थे तब से ही दोनों के बीच काफी खास रिश्ता है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अक्षरा सिंह के नाम से इंटरनेट एक प्राइवेट वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा ने कहा कि 'जिसने भी ऐसी हरकत की, मुझे इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने अभी तक एमएमएस वीडियो नहीं देखा है। आप जानना चाहते हैं कि क्या मैं इस वायरल वीडियो में हूं? मैं इस तरह की छोटी हरकतों पर रोने वाली नहीं हूं और यह मुझे परेशान नहीं करता है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।