सब्सक्राइब करें

जब शर्मिला टैगोर ने बहू करीना कपूर की तारीफों के बांधे थे पुल, सैफ और सोहा के बारे में की थी ये शिकायत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Feb 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
sharmila tagore revealed kareena kapoor khan only one who replies to her texts throwback story
करीना कपूर, शर्मिला टैगोर - फोटो : यूट्यूब

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के परफेक्ट कपल में से हैं। हाल ही में उनके दूसरे बच्चे ने जन्म लिया है। कपूर और पटौदी खानदान इस मौके को सेलिब्रेट कर रहा है। दोनों ही परिवारों के कई सदस्य करीना-सैफ के घर पहुंचे और मां-बच्चे का हाल चाल लिया हालांकि अभी तक शर्मिला टैगोर ने अपने पोते को नहीं देखा है। करीना कपूर अपनी सास शर्मिला टैगोर के बेहद करीब हैं दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। एक शो में पहुंचीं दिग्गज अभिनेत्री ने सैफ और सोहा की नहीं बल्कि करीना की तारीफ की थी।

Trending Videos
sharmila tagore revealed kareena kapoor khan only one who replies to her texts throwback story
करीना कपूर खान - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan

दरअसल करीना कपूर काफी समय से अपना रेडियो शो कर रही हैं। पिछले सीजन में शर्मिला टैगोर भी पहुंची थीं। इस मौके पर शर्मिला ने परिवार के सदस्यों के बारे में कई राज खोले। उनका कहना था कि जब वो करीना को मैसेज करती हैं उनका हमेशा जवाब आता है जबकि सैफ और सोहा के साथ ऐसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sharmila tagore revealed kareena kapoor khan only one who replies to her texts throwback story
करीना कपूर, सैफ अली खान - फोटो : फाइल फोटो

शर्मिला ने करीना से कहा था कि 'मुझे तुम्हारी निरंतरता पसंद है। मुझे तुम्हारे संपर्क में रहने का तरीका पसंद है क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैंने तुम्हें मैसेज भेजा तुम हमेशा जवाब दोगी। सैफ होगा या सोहा होगी तो ऐसा नहीं होगा। सोहा तो निश्चित रूप से जवाब नहीं देगी। मेरा मतलब है कि वह थोड़ी देर बाद जवाब देगी लेकिन तुम तुरंत जवाब दोगी।'

sharmila tagore revealed kareena kapoor khan only one who replies to her texts throwback story
सोहा अली खान, शर्मिला टैगोर - फोटो : फाइल फोटो

शो में जब शर्मिला टैगोर से पूछा गया कि बेटी और बहू में क्या फर्क होता है तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि सभी का दिल जीत लिया। शर्मिला ने कहा कि 'देखिए, आपकी बेटी जो है उसे आपने पाला है, ठीक? इसलिए आपको उसके बारे में सबकुछ पता होता है कि वह कब गुस्सा करेगी उससे उस वक्त कैसा बर्ताव करना है। हालात को कैसे संभालना है। जब आप अपनी बहू से मिलते हैं वह बालिग है और आपको उसके बारे में उतना पता नहीं होता। इन सब चीजों के लिए समय लगता है। एक नई लड़की जो आपकी बहू बनकर आपके घर आई है, जरूरत है उसे आरामदायक माहौल दिया जाए।'

विज्ञापन
sharmila tagore revealed kareena kapoor khan only one who replies to her texts throwback story
शर्मिला टैगोर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली में हैं शर्मिला टैगोर
सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बच्चे के जन्म के बाद उनसे मिलने सोहा अली खान, कुणाल खेमू, करिश्मा कपूर सहित अन्य करीबी और दोस्त उनके घर पहुंचे थे। हालांकि अभी तक शर्मिला टैगोर ने अपने पोते को नहीं देखा है। परिवार से जुड़े करीबी के मुताबिक कोविड 19 के चलते शर्मिला को दिल्ली से मुंबई आने की सलाह नहीं दी गई। शर्मिला इस वक्त दिल्ली में हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed