{"_id":"5d05dd718ebc3e13a200bf7b","slug":"shashank-khaitan-financial-support-to-dance-deewane-2-contenstant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस डायरेक्टर ने शो में दिखाई दरियादिली, कंटेस्टेंट की बीमार मां के इलाज के लिए आए आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस डायरेक्टर ने शो में दिखाई दरियादिली, कंटेस्टेंट की बीमार मां के इलाज के लिए आए आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dance deewane
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 2 का आगाज हो चुका है। शो में वैसे तो हंसी और एनर्जी का खूब तड़का लगता है लेकिन एक पल ऐसा आया जब शो में पहुंचे सभी लोग इमोशनल हो गए। पहले एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने अपनी बीमार मां के बारे में बताया जिसे सुनकर शो के जज आगे आए।
2 of 5
Madhuri Dixit, Tushar Kalia, Shashank Khaitan
- फोटो : social media
दरअसल, जमशेदपुर के रहने वाले 23 साल के विशाल सोनकर ने अपनी जिंदगी का किस्सा बताया। उनके संघर्ष को सुनकर वहां मौजूद ना केवल दर्शक बल्कि तीनों जज भी इमोशनल हो गए। विशाल ने शो में हिस्सा लेने के लिए डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी छोड़ दी।
3 of 5
shashank khaitan
- फोटो : social media
विशाल ने बताया कि 'मेरी मां को आर्थराइटिस की गंभीर बीमारी है। शो से ईनामी राशि जीतकर मैं अपनी मां का इलाज कराना चाहता हूं।' विशाल के मां के बारे में सुनकर शो के जज और डायरेक्टर शशांक खेतान आगे आए और उनकी मां के इलाज का जिम्मा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shashank khaitan
- फोटो : social media
इस दौरान शशांक खेतान ने विशाल को डांस और करियर पर फोकस करने की सलाह दी। विशाल की बातें सुनकर शशांक काफी इमोशनल हो गए। उन्होंने सलाह दी कि वो हार नहीं मानें और अपने डांस की प्रैक्टिस करें। शशांक ने स्टेज पर आकर विशाल से कहा कि 'जिंदगी में जितनी भी मुश्किल घड़ी आए वो हार नहीं मानें। अपनी मां को अच्छे डॉक्टर के पास ले जाएं। इलाज के लिए जितने भी पैसे लगेेंगे वो मैं दूंगा। तुम अपने डांस पर ध्यान दो।'
विज्ञापन
5 of 5
dance deewane
- फोटो : social media
शो को माधुरी दीक्षित, डायरेक्टर शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया जज कर रहे हैं। वहीं अर्जुन बिजलानी इसे होस्ट कर रहे हैं। पहला एपिसोड जिस तरह से इमोशनल करने वाला रहा है उसके बाद देखना होगा कि टीआरपी रेटिंग में जगह बना पाता है या नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।