{"_id":"5a1558fa4f1c1bc1678bcfab","slug":"shatrughan-sinha-questions-modi-and-amitabh-bachchan-for-silence-on-padmavati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर उठाया पीएम मोदी पर सवाल, बोले- 'अब तक चुप क्यों बैठे हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर उठाया पीएम मोदी पर सवाल, बोले- 'अब तक चुप क्यों बैठे हो'
टीम डिजिटल/ नोएडा
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिंग से पॉलिटिक्स में कदम रखने वाले शत्रुघन सिन्हा ने पीएम मोदी और मेगास्टार अमिताभ बच्चन को 'पद्मावती' मुद्दे पर आड़े हाथों लिया है। 'पद्मावती' जैसे ज्वलंत मुद्दे पर इन दोनों हस्तियों की चुप्पी पर शत्रुघन सिन्हा ने सवाल उठाए।
- फोटो : getty
शत्रुघन ने बुधवार को अपने ट्विटक हैंडल पोस्ट किया कि, 'पद्मावती एक ज्वलंत मुद्दा बन चुका है, लोग पूछ रहे हैं कि क्यों महान अभिनेता अमिताभ बच्चन, वर्सेटाइल आमिर खान और सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान ने इस मुद्दे पर अबतक कुछ क्यों नहीं कहा। हमारे सूचना प्रसारण मंत्री और सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री (पीईडब्ल्यू के अनुसार-अमेरिकन थिंक टैंक पीईडब्ल्यू पोल) इस पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं।'
As Padmavati becomes a burning controversy, people are asking why the legendary @SrBachchan, most versatile @aamir_khan & most popular @iamsrk have no comments..& how come our I&B Minister or our most popular Hon'ble PM (according to PEW) are maintaining stoic silence. High time!
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 22, 2017
पटना साहिब से बीजेपी के सांसद शत्रुघन ने ये भी कहा कि वो फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और राजपूतों की भावनाओं दोनों को ध्यान में रखते हुए ही इस विवाद के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वो फिल्म निर्माता भंसाली के बोलने के बाद पद्मावती के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शत्रुघन ने राजपूतों की भावनाओं और संवेदनशीलता के बारे में भी बात की। उनका कहना था कि, 'मैं फिल्मकारों के हितों के साथ ही महान राजपूतों की संवेदनशीलता, वीरता, वफादारी को ध्यान में रखकर ही बोलूंगा।'
विज्ञापन
बता दें कि 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं तो वहीं शाहिद कपूर उनके पति महाराजा रावल रतन सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेता रणवीर सिंह दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं।