'बिग बॉस' सीजन 13 फेम शहनाज गिल आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में शहनाज के अर्पिता खान की ईद पार्टी के दौरान सलमान खान के साथ की वीडियो वायरल हो गई थीं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब एक बार फिर शहनाज की ब्रह्माकुमारी के एक कार्यक्रम की फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। इस कार्यक्रम में शहनाज की सादगी लोगों को काफी पसंद आ रही है तो वहीं शहनाज ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर सिस्टर शिवानी के लिए अपने दिल की बात लिखी है।
Shehnaaz Gill: ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में पहुंचीं शहनाज गिल, फोटो शेयर कर सिस्टर शिवानी के लिए लिख दी ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शहनाज गिल गुरुग्राम, हरियाणा में ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। यह कार्यक्रम बच्चों के इम्पावरमेंट के लिए था। इसी कार्यक्रम से शहनाज गिल के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में कार्यक्रम में पहुंची शहनाज गिल को सम्मानित किया जा रहा है, तो एक वीडियो में वह पंजाबी गाने पर सभी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। शहनाज को डांस करते हुए देख उनके फैंस काफी खुश नजर आए और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Exclusive!#ShehnaazGill Gets a grand welcome at brahamkumaris..
Star @ishehnaaz_gill Looking So Beautiful in Her Desi Style ❤️🔥 pic.twitter.com/yBjCbyrBPX
इसके अलावा शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रह्मकुमारी शिवानी के साथ अपने फोटो शेयर किए हैं। इसमें शहनाज सफेद रंग के अनारकली सूट और ब्लू रंग के दुपट्टे में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ ब्रह्मकुमारी शिवानी को अपनी 'सोल सिस्टर' बताया। शहनाज की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि दो मजबूत महिलाएं एक फ्रेम में, तो एक ने लिखा कि शहनाज का दिल बहुत बड़ा है।
आपको बता दें कि शहनाज गिल को ब्रह्मकुमारी से दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने मिलाया था। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को फैंस ने 'बिग बॉस 13' में काफी पसंद किया था और आज भी उन्हें सिडनाज कहकर ही बुलाते हैं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं, लेकिन अब वह फिर से काम पर वापस लौट आई हैं। शहनाज के इस कार्यक्रम में भाग लेने से फैंस को सिद्धार्थ की भी याद आ गई। खबरों की माने तो वह सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' से बॉलीवुड डेब्यू करने को भी तैयार हैं।