{"_id":"6235d029b929577c410d4b37","slug":"shehnaaz-gill-latest-photoshoot-white-shirt-purple-pants-see-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill New Photoshoot: व्हाइट शर्ट और पर्पल पैंट में शहनाज गिल ने दिखाया लेडी बॉस लुक, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shehnaaz Gill New Photoshoot: व्हाइट शर्ट और पर्पल पैंट में शहनाज गिल ने दिखाया लेडी बॉस लुक, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 19 Mar 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल का नया फोटोशूट
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल ने भले ही कोई बड़ी फिल्म न की हो लेकिन वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस 13 में उनका सबसे हटके अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था और शो के बाद से उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ। उनका चुलबुला अंदाज लोगों को हमेशा पसंद आता है, लेकिन लेटेस्ट फोटोशूट में शहनाज गिल का किलर लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। उनकी ये नई तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं और फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
2 of 4
शहनाज गिल का नया फोटोशूट
- फोटो : insta
पर्पल पैंट और व्हाइट शर्ट में शहनाज का किलर लुक-
फैंस को शहनाज का ये नया लुक बेहद पसंद आ रहा है। फोटोज में देखा जा सकता है कि शहनाज ने व्हाइट प्लेन शर्ट और पर्पल हाई वेस्ट पैंट पहनी है, जिसमें घुटनों से एंकल तक चौड़ी फ्रिल लगी हुई है, साथ ही पोज देने के लिए उन्होंने पर्पल जैकेट भी साथ में कैरी किया है। इन तस्वीरों में शहनाज गिल ने न्यूड मेकअप के साथ डार्क लिपस्टिक शेड और ब्लैक हाई हील्स से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
3 of 4
शहनाज गिल का नया फोटोशूट
- फोटो : insta
शहनाज का ये नया फोटोशूट देखने के बाद फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं और कमेंट्स की तो जैसे बाढ़ आ गई है। एक प्रशंसक ने लिखा, आप इस पर्पल आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, हमेशा की तरह। तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने भी लिखा, वाओ...हमारी एक्सपेक्टेशन से भी ज्यादा। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहनाज गिल का नया फोटोशूट
- फोटो : insta
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो शहनाज कुछ प्रोडक्ट की डिजिटल एड करती दिखाई दी थी और वहीं उन्हें शिल्पा शेट्टी के साथ एक टॉक शो में भी देख गया था। इसके अलावा शहनाज कुछ समय पहले पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' में दिखा दी थीं। शहनाज गिल सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।