{"_id":"6235ba8cfd0e0f418872f2e1","slug":"rishi-kapoor-paresh-rawal-starrer-sharmaji-namkeen-new-song-ye-luthrey-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Song Release: शर्माजी नमकीन का नया गाना 'ये लुथरे' रिलीज, मजेदार अंदाज में दिखे ऋषि कपूर-परेश रावल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
New Song Release: शर्माजी नमकीन का नया गाना 'ये लुथरे' रिलीज, मजेदार अंदाज में दिखे ऋषि कपूर-परेश रावल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का पहला गाना 'ये लुथरे' रिलीज हो गया है। गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने लॉन्च किया है। इस गाने में शर्माजी के रिटायरमेंट के बाद के संघर्ष को बड़े ही रोचक अंदाज में फिल्माया गया है। गाने में परेश रावल और ऋषि कपूर ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी है। 2.15 सेकेंड का यह गाना लोगों का काफी पसंद आ रहा है।
2 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का ट्रेलर आया दर्शकों को पसंद
हाल ही में शर्माजी नमकीन का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। अपने पसंदीदा एक्टर को देखकर फैंस काफी भावुक हो गए थे। उनके फैंस काफी समय से उन्हें देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर 31 मार्च से देखा जा सकता है।
3 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार एक किरदार को निभा रहे दो अभिनेता
शर्माजी नमकीन फिल्म ऋषि कपूर के दिल के बहुत करीब थी। इस फिल्म को वह किसी भी तरह पूरा करना चाहते थे, लेकिन कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया और यह फिल्म अधूरी रह गई। फिल्म को पूरा करना मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती थी। इसके बाद परेश रावल इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए। हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब किसी फिल्म में एक ही किरदार को दो एक्टर्स निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शर्माजी नमकीन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दिखेंगे ये सितारे
इस फिल्म में ऋषि कपूर और परेश रावल लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में जूही चावला, सतीश कौशिक, गुफी पेंटल, सुहैल नैय्यर और ईशा तलवार भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 31 मार्च से 240 देशों में इस फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।