फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: लव रंजन की फिल्म के सेट से लीक हुआ रणबीर और श्रद्धा का डांस वीडियो, अगले साल होली पर रिलीज होगी फिल्म

Sat, 19 Mar 2022 05:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 19 Mar 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor dance sequence from Luv Ranjan film got viral
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इन दिनों दिल्ली में अपनी अनटाइटल्ड कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसमें रणबीर और श्रद्धा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor dance sequence from Luv Ranjan film got viral
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और श्रद्धा के इस डांस वीडियो को एक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इसके बाद से ही यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। रणबीर नीले रंग के कुर्ते और श्रद्धा पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। पूरे सेट पर बहुत से डांसर भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि यह कोई वेडिंग सॉन्ग है और किसी हवेली में इसे शूट किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि श्रद्धा रणबीर के पास आती हैं और रणबीर उल्टे पैर पीछे हो रहे हैं।
 

#ShraddhaKapoor & #RanbirKapoor shooting for a song for their upcoming untitled next! 💥#LuvRanjan pic.twitter.com/qYLgdJiHX2

— Aarohi ♡ (@shrazaarohi) March 17, 2022 ">http://

Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor dance sequence from Luv Ranjan film got viral
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और श्रद्धा की साथ में यह पहली फिल्म है। इस फिल्म का नाम तो अभी नहीं तय है, लेकिन रिलीज डेट के एलान हो चुका है। यह फिल्म अगले साल होली यानी आठ मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म से बोनी कपूर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor dance sequence from Luv Ranjan film got viral
रणबीर कपूर, लव रंजन और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के कारण फिल्म का शेड्यूल पूरा नहीं हो पाया था, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट को भी पीछे करना पड़ा। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म बुधवार को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता होली की छुट्टी का फायदा उठाना चाहते हैं और उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को बढ़िया ओपनिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor dance sequence from Luv Ranjan film got viral
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि लव रंजन इससे पहले 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शमशेरा और आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed