एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहनाज गिल हमेशा ही अपने क्यूट और चुलबुले अंदाज से फैंस का दिल लूट लेती हैं। पंजाब की 'कटरीना कैफ' यानी अभिनेत्री शहनाज गिल लाखों लोगों के दिल की धड़कन हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की हर नई तस्वीर और वीडियो धमाल मचा देती है। इसी बीच शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मिट्टी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। शहनाज की इन तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : insta
मिट्टी से स्पा लेती दिखीं शहनाज गिल
शहनाज ने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- स्पा टाइम। कुछ तस्वीरों शहनाज को मिट्टी में लेटे हुए देखा जा सकता है, तो वहीं कुछ में वह मिट्टी को अपने हाथ पैरों पर लगाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक तस्वीर में उन्हें माथे पर मिट्टी से तिलक करते हुए भी देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक बार फिर से फैंस उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं।
3 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : insta
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
शहनाज गिल को यूं मिट्टी में खेलते देख फैंस एक के बाद एक कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- छोटी सी क्यूट बच्ची। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आप एक ब्यूटी आइकन हो। इसी तरह से एक अन्य ने लिखा- जमीन से जुड़ी हुई। बाकी यूजर्स भी एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शहनाज गिल
- फोटो : insta
कभी ईद कभी दीवाली से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी शहनाज गिल
शहनाज गिल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में तो सक्रिय हैं ही, लेकिन अब उनकी पहचान सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं है। अब वह बॉलीवुड में भी कदम रखने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस सलमान खान की आगामी बहुप्रतिक्षीत फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 30 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।