सब्सक्राइब करें

Shehnaaz Gill: फैन को ऑटोग्राफ देते हुए शहनाज ने लिखा सिड, तो इमोशनल फैंस ने सिद्धार्थ को बताया गार्जियन एंजेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 30 Jun 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
Shehnaaz Gill write Sidharth Shukla name first while signing an autograph, video went viral
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

रियेलिटी शो 'बिग बॉस' फेम शहनाज गिल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वह अक्सर ही ऐसा कुछ कर देती हैं कि सभी का दिल छू लेती हैं। फैंस शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उन्हें सिडनाज कहकर बुलाते हैं। अब शहनाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला याद आ गए और वह इमोशनल हो गए हैं।

Shehnaaz Gill write Sidharth Shukla name first while signing an autograph, video went viral
शहनाज गिल - फोटो : Instagram

दरअसल, शहनाज गिल ने अपने एक फैन को ऑटोग्राफ दिया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शहनाज ऑटोग्राफ देते हुए पहले सिड लिखती हैं और उसके बाद नाज। शहनाज ने लिखा है कि शहनाज आपसे प्यार करती है, हमेशा स्पोर्ट करते रहना सिड नाज। फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पंसद आया और वह उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Shehnaaz Gill write Sidharth Shukla name first while signing an autograph, video went viral
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने इस लिखा, 'जिस तरह से शहनाज ने ऑटोग्राफ देते हुए सिड का नाम ऊपर और नाज नीचे लिखा, बजाए दोनों को साथ में सिडनाज लिखने के...मुझे लगता है कि शहनाज सिद्धार्थ को एक पायदान ऊपर रखती हैं, जैसा कि एक गार्जियन एंजेल देख रहा हो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि वो दोनों कभी जुदा नहीं होंगे, वह सिड को अपने सिर का ताज बनाकर रखेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shehnaaz Gill write Sidharth Shukla name first while signing an autograph, video went viral
शहनाज गिल - फोटो : insta

बता दें कि कुछ दिनों पहले शहनाज गिल ने अहमदाबाद में रैंप वॉक किया था। इस दौरान शहनाज रेड कलर के लहंगे में दुल्हन की तरह सजी हुई थी। रैंप पर शहनाज का अंदाज और उनका लुक सभी को काफी पसंद आया था। वहीं, शहनाज ने सिद्दधू मूसेवाला के गाने सोहने लगदे पर डांस भी किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed